Thursday, 22nd May 2025

भारत का एशिया कप हॉकी में धमाकेदार आगाज, जापान को 5-1 से हराया

Thu, Oct 12, 2017 9:05 PM

ढाका। भारत ने 10वें एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में धमाकेदार आगाज किया है। विश्व रैंकिंग में छठे नंबर पर कायम भारतीय टीम ने 17 नंबर की जापानी टीम को 5-1 से मात दी।

भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 2, एसवी सुनील, ललित उपाध्याय और रमनदीप सिंह ने 1-1 गोल दागे। वहीं जापान के लिए एकमात्र गोल केनजी किताजातो ने किया। भारत का अगला मुकाबला 13 अक्टूबर को मेजबान बांग्लादेश से होगा।

भारतीय टीम ने खेल के तीसरे ही मिनट में बढ़त ले ली थी, जब सुनील ने गोल का खाता खोला। इसके एक मिनट बाद ही किताजातो ने गोल दागते हुए जापान को बराबरी दिला दी। 22वें मिनट में ललित ने भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने जोरदार हमले किए। इस दौरान भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर भी मिला। हाफ टाइम तक भारत की बढ़त बरकरार रही।

तीसरे क्वार्टर में 32वें मिनट में रमनदीप ने गोल कर भारत की बढ़त 3-1 कर दी। तीन मिनट बाद हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर स्कोर 4-1 कर दिया। आखिरी क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने 48वें मिनट में मिले एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर भारत को 5-1 से आगे कर दिया, जो निर्णायक रहा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery