Thursday, 22nd May 2025

दिवाली पर दिल्ली में फूटते हैं 50 लाख Kg पटाखे, रोक से 1 हजार करोड़ का नुकसान

Wed, Oct 11, 2017 6:37 PM

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक से पटाखा कारोबारियों को झटका लगा है। इससे करीब एक हजार करोड़ रुपए की पटाखा बिक्री पर असर होगा। दिल्ली में पटाखा बिजनेस से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्होंने होलसेल डीलर्स से पटाखे खरीद लिए थे। अब वो अपने नुकसान की भरपाई कैसे करेंगे। रोजाना 10 लाख Kg...
 
- एक अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में 5 दिन के दिवाली सेलिब्रेशन में रोजाना 10 लाख किलो पटाखों का इस्तेमाल होता है। यानी दिवाली के दौरान पांच दिन में 50 लाख किग्रा पटाखे फोड़े जाते हैं।
- 12 सितंबर तक मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 50 लाख किलो पटाखों का स्टॉक था। यह ऑफिशियल डाटा है। इसमें गैरकानूनी तौर पर बिकने वाला स्टॉक शामिल नहीं है।
- इसी साल अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने इस स्टॉक पर हैरानी जताते हुए कहा था, "दिल्ली में सेना से ज्यादा बारूद है। यह पूरे देश को तबाह कर सकता है।"
 
कारोबार: 10 हजार करोड़ रुपए की पटाखा इंडस्ट्री से 8 लाख लोग जुड़े हैं
- भारत में पटाखों का सालाना टर्नओवर 10 हजार करोड़ रु. का है। इसमें चीनी पटाखों का कारोबार 1500 करोड़ रुपए का है। 
- देश की पटाखा इंडस्ट्री चीन के बाद दूसरे नंबर पर है। चाइनीज इंडस्ट्री 30 हजार करोड़ की है। 
- 85% पटाखा फैक्ट्री तमिलनाडु के शिवकाशी में हैं। यहां पटाखे के छोटे-बड़े 800 कारखाने हैं। 
- इस इंडस्ट्री से करीब 3 लाख लोग जुड़े हुए हैं। देश की करीब 500 दूसरी इंडस्ट्री के 5 लाख भी लोग इस पर निर्भर हैं। 
- ये इंडस्ट्री पेपर ट्यूब मेकिंग, वायर कटिंग, बॉक्स मेकिंग, पैकेजिंग, प्रिंटिंग, पेपर रोलिंग ट्रांसपोर्टेशन की हैं।
 
40 सिगरेट जितना धुआं लोगों के शरीर में जाता है दिवाली पर
- दिवाली पर मेट्रो शहरों में एयर पॉल्युशन 60 गुना तक बढ़ जाता है। यह बेहद ही खतरनाक स्थिति है। ऐसे में एक शख्स के शरीर में 40 सिगरेट जितना धुआं चला जाता है। 
- इससे अस्थमा, हार्ट की बीमारियां और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों के लंग्स के डेवलपमेंट में अड़चन आ सकती है।
- एसोचैम के मुताबिक, दिवाली में आतिशबाजी के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम से बिक्री में 25% की कमी आई है। 
- इसके बावजूद पिछले पांच सालों से पटाखों की बिक्री देश में 10 फीसदी की दर से बढ़ रही है। 
- ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, नार्वे, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, स्वीडन, फिनलैंड, आइलैंड, स्विट्जरलैंड और फ्रांस में पटाखे बिक्री और खरीदने पर कड़े नियम हैं।
 
5 दिन तक रहा था धुआं, 3 साल में पॉल्युशनसबसे ज्यादा
- बीते साल दिवाली के बाद 5 दिनों तक धुआं नहीं छंटा था। पॉल्युशन ने 3 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 की मात्रा 1238 दर्ज की गई थी। इसका लेवल जीरो से 60 के बीच सुरक्षित माना जाता है।
- दिल्ली में वायु पॉल्युशन का स्तर 60 गुना तक बढ़ गया था। देश की 10 सबसे पॉल्युटेड जगहों में से 8 दिल्ली-एनसीआर की थी। देश की 20 जगहों पर एयर पॉल्युशन 40 गुना तक ज्यादा दर्ज किया गया था।
- दिल्ली के स्कूलों में पीएम 2.5 का लेवल नॉर्मल से 11 गुना ज्यादा था। मास्क तक पहनना पड़ा था। इसके चलते 1800 स्कूल बंद करने पड़े थे। ऐसा देश मे पहली बार हुआ था।
 
कोर्ट के फैसले पर किसने क्या कहा?
- बीजेपी नेता तेजेंद्र बग्गा ने कहा कि दिवाली पर झुग्गी बस्तियों में जाकर बच्चों को मुफ्त में पटाखे दूंगा। 
- केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। एन्वायरन्मेंट की खातिर ग्रीन दिवाली के लिए आगे आइए।
- कांग्रेस के शहजाद पूनावाला ने कहा कि इस दिवाली पर चेतन भगत की किताब पर पैसे फूंकने के अलावा और भी रास्ता है, तभी जब आप दिल्ली-एनसीआर से बाहर रहते हैं।
- वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि रीट्वीट कीजिए, अगर आप इस साल दिवाली को एक्स्ट्रा धूमधाम से मनाएंगे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery