Thursday, 22nd May 2025

जानें दिवाली वाले इस महीने में क्या कह रही आपकी राशि

Sat, Oct 7, 2017 6:09 PM

नई दिल्ली। प्रकाश पर्व दिवाली वाला महीना चल रहा है। राशियों के लिहाज से अक्टूबर बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां हम बताएंगे कि विभिन्न राशि वाले लोगों के लिए यह महीना कैसा रहेगा और भविष्य के लिहाज से उन्हें किन बातों की सावधानी बरतना चाहिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  1. मेष (21 मार्च - 19 अप्रैल): सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन और रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। विधार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से वांछित सहयोग मिलेगा। माह मिलाजुला रहने वाला है। नए कार्यों के अवसर मिलेंगे लाभ उठाने का प्रयास करें। किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यात्राओं,स्थान परिवर्तन, घर में मांगलिक कार्यो में व्यय के योग बने रहेंगे।
  2. वृषभ (20 अप्रैल - 20 मई): धन लाभ के आसार बनेंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्वजनिक करने से पूर्व भलीभांति सोच लें। काम पूरे होने में परेशानियां आ सकती हैं। अलग रास्ता अपनाने पर विचार करें। खान-पान में रुचि बढ़ेगी।
  3. मिथुन (21 मई - 20 जून): आज भले ही लगे कि जिंदगी में रोमांच नहीं है, सबकुछ बहुत बोरिंग है, लेकिन मान लीजिए कि आने वाला समय बहुत अच्छे रहेगा। मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में उल्लास का वातावरण रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  4. कर्क (21 जून - 22 जुलाई): वक्त आ गया है ऐसी बातों का सामना करने का, जिनसे आपको नीचा देखना पड़ा है। हालांकि हर कदम पर सावधानी बरतना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। परिश्रम करें। बुजुर्गों की सेवा करें।

     

     

  5. सिंह (23 जुलाई - 22 अगस्त): जीवन में कभी देर नहीं होती। जो काम अब तक अटके हैं, उनके लिए प्लानिंग शुरू कर दें। हड़बड़ी न करें। इस माह आर्थिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी। नवीन आभूषण की प्राप्ति संभव है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
  6. कन्या (23 अगस्त - 22 सितंबर): धर्म के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। कार्य को गंभीरता से करें। वाहन चलाने में सावधानी बरते। परिवार को समय दें। स्वजनों की सलाह लें।
  7. तुला (23 सितंबर - 22 अक्टूबर): दैनिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। अनावश्यक क्रोध से बचें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
  8. वृश्चिक (23 अक्टूबर - 21 नवंबर): मीठी वाणी का लाभ प्राप्त होगा। रूके कार्य पूर्ण होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते है। यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
  9. धनु (22 नवंबर - 21 दिसंबर): किसी काम से कदम पीछे हटाना पड़ रहा है तो भी संकोच न करें। सही कदम उठाना जरूरी है। महत्वपूर्ण समाचार की प्राप्ति संभव। धन लाभ जीवनसाथी की अपेक्षाओं का ध्यान रखें। क्रोध से बचे। यात्रा संभव।
  10. मकर (22 दिसंबर - 19 जनवरी): खुद को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। वाद-विवाद से दूर रहें। गुप्त शत्रु सक्रिय होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। लाभ के साथ-साथ हानि की भी संभावना है।
  11. कुंभ (20 जनवरी - 18 फरवरी): जटिल समस्याओं से राहत मिलने की संभावना है। नए लोगों से जान पहचान संभव। मन प्रसन्न रहेगा। जल्दबाजी में कार्य न करें। भूमि व वाहन प्राप्ति के संकेत है।
  12. मीन (19 फरवरी - 20 मार्च): अनुचित विचारों से आप स्वयं का कार्य बिगाड़ सकते हैं। पिछले घटनाक्रमों से सबक लें। मन को शांत रखें। मान-सम्मान प्राप्त होगा। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी के योग हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery