Thursday, 22nd May 2025

दिवाली से पहले खरीदी का महामुहूर्त, बरसेगा धन, खुश रहेगा मन

Sat, Oct 7, 2017 3:16 AM

रायपुर। साल 2017 में खरीदी का सबसे बड़ा महामुहूर्त 13 अक्टूबर को है। इस दिन शुक्रवार होने से यह शुक्र पुष्य कहलाएगा। खरीदी के लिए लोगों को सुबह से शाम तक खूब समय मिलेगा। दीवाली से पहले आने वाला पुष्य सबसे खास माना जाता है। बाजार को भी काफी उम्मीद है। कारोबारियों की माने तो त्योहारी सीजन में मन तो खुश रहेगा ही बाजार पर धन भी बरसेगा। खरीदारी का महायोग होने से सर्वाधिक कारोबार सराफा में होने की उम्मीद है। वैसे भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आना कारोबार के लिए अच्छे संकेत है।

पंडित मनोज शुक्ला की माने तो दिवाली इस बार 19 अक्टूबर को है, इससे पहले 13 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र आएगा। इस दिन शुक्रवार होने से यह शुक्र पुष्य कहलाएगा। खरीदी के लिए लोगों को सुबह से रात तक खूब समय मिलेगा, क्योंकि 13 अक्टूबर को सुबह 7.45 बजे पुष्य नक्षत्र लग जाएगा जो कि अगले दिन 14 अक्टूबर को सुबह 6.34 बजे तक रहेगा। 27 नक्षत्रों में पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा है, इसलिए खरीदी के लिए यह सबसे शुभ है। 365 दिन में 13 पुष्य नक्षत्र आते हैं। जिसमें से दीवाली के पहले आने वाला पुष्य सबसे खास माना जाता है।

शुक्र पुष्य में सभी खरीदी शुभ

पंडित मनोज शुक्ला के अनुसार शुक्र पुष्य नक्षत्र के संयोग में दीवाली पर वैसे तो हर चीज की खरीदी शुभ होगी लेकिन शुक्रवार होने से यह सौंदर्य एवं सजावट की चीजों की खरीदारी के लिए खास माना जा रहा है। नौ ग्रहों में शुक्र को सौंदर्य से जोड़कर देखा जाता है। इसमें घर, दुकान की सजावट के लिए जैसे डायनिंग टेबल, डबल बेड पलंग, ड्रेसिंग टेबल, चद्दर, परदे, आर्टिफिशियल एवं सोने-चांदी की ज्वैलरी, बर्तन व नए कपड़े आदि की खरीदी की जा सकती है। पुष्य नक्षत्र में लोग इलेक्ट्रॉनिक आइटम व नए वाहन भी खरीद सकते हैं।

बाजार में ऐसे है उत्साह का माहौल

नोटबंदी और जीएसटी आने के बाद बाजार में नवरात्र दौरान काफी दिनों बाद रौनक रही। उत्सव के दौरान विभिन्न शोरूम में काफी व्यापार हुआ। दशहरा पर भी इसी तरह का उत्साह रहा, लोगों ने उत्साह के साथ खरीदारी करी। रविवार को करवा चौथ है, उसके बाद दीवाली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है, क्योंकि अभी से ही मुख्य बाजारों में भीड़ नजर आ रही है।

सराफा कारोबारी दीपचंद कोटड़िया की माने अब करवा चौथ और दीपावली उत्सव एवं पुष्य नक्षत्र पर सबकी नजरें हैं। इन त्योहारों के लिए व्यापारियों ने तैयारी शुरु कर दीहै। नया स्टॉक मंगाने के लिए अभी से बुकिंग शुरु हो गई है। ग्राहक भी नई चीजों के इंतजार में है। लोगों ने शुभ दिनों के साथ ही शादी के लिए भी खरीदारी शुरू कर दी है। अब सराफा संस्थानों में उपभोक्ताओं की चहल पहल बढ़ती जा रही है। अब निश्चित रूप से पुष्य पर कारोबार में जबरदस्त तेजी आने की उम्मीद है।

पांच सालों में हमेशा बढ़ा महासंयोग(पुष्य) पर कारोबार का ग्राफ-

साल कारोबार

2016- 125 करोड़

2015- 110 करोड़

2014- 105 करोड़

2013- 95 करोड़

2012- 90 करोड़

सराफा में ये है खास-

सराफा संस्थानों में सोने-चांदी और डायमंड के डिजाइनर गहनों के साथ ही कुंदन,पोलकी और स्टोन वाली ज्वेलरी तथा रिंग्स,टॉप्स आई है। इसके साथ ही चांदी के नोट,गिफ्ट आइटम और पॉलीमार्बल की मुर्तियां है। इस साल सराफा में उपभोक्ताओं की पहली पसंद लाइटवेट ज्वेलरी बनी हुई है।

ऑफर भी दिए जा रहे-सराफा संस्थानों तथा ज्वेलरी संस्थानों में इन दिनों उपभोक्ताओं को लुभाने आकर्षक ऑफरों की बौछार भी शुरू कर दी गई है। इसके तहत एक निश्चित राशि की खरीदारी पर उपभोक्ताओं को कूपन दिए जा रहे है तथा ऑफर में वे कार,बाइक और अन्य उत्पाद जीत सकते है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery