मुंबई में जोरदार बारिश; दिन में छाया अंधेरा, हेडलाइट जलाकर लोगों ने चलाईं गाड़ियां
Sat, Oct 7, 2017 3:07 AM
मुंबई.शहर में शुक्रवार दोपहर बादल छाने से अंधेरा हो गया। लोगों को लाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ीं। कई जगहों पर धुआंधार बारिश भी हुई। खासकर वेस्ट मुंबई में जोरदार बरसात हुई। नवी मुंबई भी तरबतर हो गया। भारी बारिश के चलते जगह-जगह पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सही निकला मौसम विभाग का अनुमान...
- पिछले कुछ दिनों से थमी बारिश ने दोपहर में मुंबई में फिर से दस्तक दी। गर्मी से परेशान लोगों को हालांकि बारिश से थोड़ी राहत भी मिली।
- दोपहर साढ़े तीन बजे मुंबई शहर और आसपास के इलाकों में अंधेरा छा गया। दिन में ही रात जैसा माहौल दिखाई दिया।
- वेदर डिपार्टमेंट ने मुंबई के अलावा मराठवाडा और विदर्भ में 5 सिंतबर से 14 सिंतबर के बीच मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया था।
Comment Now