Bigg Boss: क्या BF को धोखा दे रहीं 'अक्षरा', इस कंटेस्टेंट से बढ़ीं नजदीकियां
Wed, Oct 4, 2017 10:40 PM
मुंबई. 'बिग बॉस' के 11वे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। घर में जहां लड़ाइयों के बीच, दूसरे एपिसोड में शो का पहला नॉमिनेशन हुआ। जिसमें शिल्पा शिंदे, ज्योति कुमारी, जुबैर खान, अर्शी खान और बंदगी कालरा को मिलाकर पांच कंटेस्टेंट एविक्शन के लिए नॉमिनेट हुए हैं। इसी बीच घर को पहले लवबर्ड भी मिल गए हैं। जिनकी नजदीकियों के बारे में घर के सभी कंटेस्टेंट ने चर्चा शुरु कर दी हैं। 'अक्षरा' और प्रियंक के बारे में शुरु हुईं गॉसिप...
- घर में पहले लव-बर्ड्स के तौर पर प्रियंक शर्मा और हिना खान का नाम जोड़ा जा रहा है।
- दरअसल प्रियंक जब शर्टलैस होकर वर्कआउट कर रहे थे उस दौरान अक्षरा उर्फ हिना भी उनके साथ वर्कआउट करने लगीं।
- दोनों न सिर्फ वर्कआउट के दौरान काफी देर तक साथ रहे बल्कि उन्होंने बाद में एकसाथ टाइम भी स्पेंड किया।
- हिना और प्रियंका की इन्हीं बढ़ती नजदीकियों को देखकर हाउस मेट्स ने उनके लिंकअप के बारे में बातें करनी शुरु कर दी हैं।
विकास ने किया दोनों की दोस्ती पर कमेंट
- हिना और प्रियंका की बढ़ती नजदीकियों को देख बेनाफशा सूनावाला के साथ बैठे कंटेस्टेंट विकास गुप्ता कमेंट करते दिखे।
- उन्होंने दोनों को देखकर कहा- "दिल तो पागल है.."।
- बेनाफशा उनकी बात काटकर दोनों को सिर्फ दोस्त बतातीं नजर आईं तो वहीं विकास का कहना था कि "दोस्ती ही प्यार है..."।
- कम ही लोग जानते हैं कि प्रियंक, विकास के काफी करीबी मानें जाते हैं दोनों एक-दूसरे को लंबे टाइम से जानते हैं।
ऐसे किया प्रियंक ने कंटेस्टेंट्स की गॉसिप को इग्नोर
- हिना और प्रियंक काफी देर तक एक-दूसरे के साथ वर्कआउट करते रहे।
- जहां बाकी कंटेस्टेंट दोनों के अफेयर की गॉसिप करते दिखे। वहीं प्रियंक, "फाइनली टीवी की बहू को रियलिटी स्टार का साथ मिला" ये कहकर बातों को इग्नोर करते नजर आए।
- बता दें, ये एपिसोड 4 सितंबर को टेलीकास्ट किया जाएगा।
इस मॉडल के डेट कर रहे हैं प्रियंक
- प्रियंक मॉडल एंड एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल को डेट कर रहे हैं।
- दोनों की पहली मुलाकात यूथ बेस्ड रियलिटी शो 'स्प्लिट्ज विला-10' के सेट पर हुई थी।
- शो से ही दोनों की बतौर कपल फैन फॉलोविंग काफी जबरदस्त रही। इन्हें फैन प्यार से 'दिव्यंक' बुलाते हैं।
- बता दें, हाल ही में दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वो प्रियंक के साथ स्विमिंग पूल में रोमांटिक पोज देतीं नजर आ रही हैं।
इन्हें डेट कर रही हैं हिना खान
- हिना के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल हैं।
- हिना और रॉकी एक-दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी पजेसिव हैं।
- दोनों की मुलाकात टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'(2009) के सेट पर हुई थी।
- दरअसल हिना ने इस शो में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया है, वहीं रॉकी इस शो के एग्जीक्यूटिव प्रॉड्यूसर हैं।
- बता दें, हिना मुस्लिम धर्म से हैं जबकि रॉकी हिन्दू हैं। दोनों जल्द अपने रिश्ते को शादी के लेवल पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं।
Comment Now