Thursday, 22nd May 2025

चीन बॉर्डर से लगे राज्यों के लिए स्टडी ग्रुप बनेगा, माइग्रेशन रोकने पर फोकस

Tue, Oct 3, 2017 5:38 PM

नई दिल्ली/माना (उत्तराखंड). केंद्र सरकार चीन के बॉर्डर से लगे राज्यों के लिए एक हाईलेवल स्टडी ग्रुप बनाने जा रही है। इस ग्रुप का फोकस यहां के लोगों को देश की मेनस्ट्रीम से जोड़ना होगा। इसके अलावा सिक्युरिटी इश्यूज पर भी नए सिरे से और गंभीर विचार किया जाएगा। इस दौरान चीन सीमा से लगने वाले राज्यों की तमाम सरकारों से भी बातचीत की जाएगी। इन तमाम बातों पर विचार करने के बाद जो रिपोर्ट तैयार होगी वो होम मिनिस्ट्री को सौंपी जाएगी। राजनाथ के दौरे पर तैयार हुआ प्लान...
 
 
 
- होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने पिछले हफ्ते चार दिन तक चीन की सीमा से लगे राज्यों का दौरा किया था। डोकलाम विवाद के बाद नरेंद्र मोदी सरकार के वो पहले मंत्री थे जो इन बॉर्डर एरिया में गए थे। 
- राजनाथ उत्तराखंड के उस इलाके में भी गए थे जहां कुछ महीने पहले चीन के सैनिकों ने घुसपैठ की थी। राजनाथ ने इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस यानी ITBP के अफसरों और जवानों से भी मुलाकात की थी। भारत और चीन के बीच करीब 4 हजार किलोमीटर लंबी बॉर्डर है। ये पांच राज्यों से गुजरती है।
 

राजनाथ ने क्या कहा?

- राजनाथ चमौली में ITBP ट्रूप्स से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जो स्टडी ग्रुप सरकार बनाने जा रही है वो ये भी बताएगा कि इन राज्यों में सड़कें बनाने का काम जल्द कैसे पूरा किया जाए। राजनाथ उत्तराखंड के जोशीमठ में भी ITBP के जवानों से मिले थे। 
- जवानों से मुलाकात में राजनाथ ने कहा- इन राज्यों में रहने वाले लोग देश के लिए ‘स्ट्रैटेजिक एसेट्स’ यानी रणनीतिक संपदा हैं। इसलिए इन्हें ज्यादा महत्व दिए जाने की जरूरत है। पीएम भी इस बात को कई बार साफ तौर पर कह चुके हैं।
 

ITBP, आप यहां दोस्त बनाइए

- जवानों से बातचीत में राजनाथ ने कहा- मैं आपसे अपील करता हूं कि यहां के जो लोकल लोग हैं, उनमें आप दोस्त बनाइए। आपको एक काम और करना है, और वो बेहद जरूरी है। ये तय कीजिए कि यहां के लोग माईग्रेशन यानी पलायन ना कर सकें। यहां के लोकल लोग ही देश के कान और आंखें हैं। अगर यहां के लोग पलायन करेंगे यानी ये जगह छोड़कर कहीं और जाएंगे तो ये देश की सिक्युरिटी के लिए अच्छी खबर नहीं होगी। 
- केंद्र का स्टडी ग्रुप अपनी रिपोर्ट में इन राज्यों में सिक्युरिटी पैटर्न को भी परखेगा। वो सिक्युरिटी और डिफेंस सिस्टम को बेहतर बनाने के तरीके भी सुझाएगा। 

क्या करना चाहिए आईटीबीपी को?

- राजनाथ ने ITBP से कहा- आप यहां के लोगों की परेशानियों को हल करने के लिए स्पेशल कैंप लगाइए। 
- बता दें कि केंद्र सरकार चीन बॉर्डर से लगे राज्यों में 73 सड़कें बना रही है। इनमें से 27 (804.93 km) होम मिनिस्ट्री बनाएगी जो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से गुजरेंगी। इन पर 1,937 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery