Thursday, 22nd May 2025

18 कंटेस्टेंट्स के साथ 'बिग बॉस 11' शुरू, अंगूरी भाभी', सपना डांसर शामिल

Mon, Oct 2, 2017 5:46 PM

मुंबई.‘बिग बॉस 11’ का ग्रैंड प्रीमियर रविवार को हुआ। सलमान खान इस शो को 8वीं बार होस्ट कर रहे हैं। प्रीमियर के दौरान सलमान ने अपनी फिल्मों के कुछ डांस नंबर्स पर परफॉर्म किया। हर बार की तरह सबसे पहले उन्होंने ऑडियंस को घर का टूर कराया। इसके बाद सलमान ने कहा कि 'बिग बॉस' का हर नया सीजन 9 महीने बाद शुरू होता है और इसे देखने वालों की तादाद हर साल बढ़ रही है। इस बार 18 कंटेस्टेंट्स को घर के अंदर रखा गया है। ये हैं पांच बड़े नाम...
 
 
1# हितेन तेजवानी
हितेन को ज्यादातर लोग 'क्योंकि सास भी कभी थी' के करन विरानी और 'पवित्र रिश्ता' के मानव देशमुख के रूप में जानते हैं।पत्नी गौरी प्रधान हितेन को घर तक छोड़ने पहुंचीं।
 
2# सपना चौधरी
सपना हरियाणा की फेमस डांसर और सिंगर हैं। कई लोग उनके डांस को वल्गर बताते हैं। सपना सितंबर 2016 में तब सुर्खियों में आई थी, जब उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी।
 
3# शिल्पा शिंदे
'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी के रोल में दिख चुकीं शिल्पा शिंदे 'बिग बॉस 11' की 17वीं कंटेस्टेंट बनीं। वे 'भाबीजी...' के प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
 
4# हिना खान
हिना खान ऑडियंस के बीच अक्षरा के नाम से फेमस हैं। यह किरदार उन्होंने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में निभाया था। 'बिग बॉस' के घर तक उन्हें छोड़ने के लिए उनके पेरेंट्स और ब्वॉयफ्रेंड रॉकी एस. पहुंचे थे।
 
5# विकास गुप्ता
विकास टीवी प्रोड्यूसर हैं। 2016 में वे तब एंड टीवी के प्रोग्रामिंग हेड थे, जब शिल्पा शिंदे शो में लीड कैरेक्टर प्ले कर रही थीं। शो के दौरान विकास ने बताया कि शिल्पा की वजह से उन्हें अपनी जॉब गंवानी पड़ी थी। इसे लेकर शिल्पा और विकास के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। गौरतलब है कि 2016 में शिल्पा की बार-बार फीस बढ़ाने की मांग के चलते उन्हें शुभांगी अत्रे से रिप्लेस कर दिया गया था।
ये 9 भी बने घरवाले
 
6# जुबेर खान
डोंगरी, मुंबई के जुबेर खान बिग बॉस के कंटेस्टेंट बने। टीवी पर उन्होंने आपबीती सुनाते हुए बताया कि कुछ समय पहले छपे एक आर्टिकल ने कैसे उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। इस आर्टिकल में जुबेर को हसीना पारकर का दामाद बताया गया था, जिसके बाद उनकी पत्नी बच्चों को लेकर उन्हें छोड़कर चली गई। जुबेर की मानें तो वे बिग बॉस में सिर्फ इसलिए आए हैं, ताकि उनके बच्चे टीवी पर उनका चेहरा देख सकें।
 
7# पुनीश शर्मा
दिल्ली के पुनीश 'बिग बॉस' के घर में बतौर कॉमनर एंटर हुए। वो एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं। पार्टीज के शौकीन पुनीश ज्यादातर अपना पैसा बार और पब में खर्च करते हैं। रीच फैमिली के बिलॉन्ग करने वाले पुनीत अपने पिता के करोड़ो रु. पार्टी-शराब में खर्च कर चुके हैं।

8# बंदगी कालरा
बंदगी दिल्ली की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं।
 
9# अर्शी खान
अर्शी खान वही मॉडल हैं, जो खुद को पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी की गर्लफ्रेंड बता चुकी हैं।
 
10#ज्योति कुमारी
बिहार की ज्योति कुमारी 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट बनीं। वे सलमान खान के लिए गिफ्ट लेकर शो में पहुंची। 20 साल की ज्योति एक प्यून की बेटी हैं, लेकिन एक्ट्रेस बनने का सपना हमेशा से देखती हैं।
 
11#आकाश ददलानी
म्यूजिक इंडस्ट्री में लंबे टाइम से एक्टिव आकाश एक कॉमनर के तौर पर बिग बॉस-11 के कंटेस्टेंट बने हैं। उन्होंने रैप परफॉर्म करते हुए शो में एंट्री ली। वो एक स्पोट्समैन और बिजनेसमैन भी हैं। यूएस टेक्सास के रहने वाले आकाश लंबे टाइम से मुंबई में सेटेल हैं।
 
12# शिवानी दुर्गा
शिवानी एक स्प्रिचुअल गुरु हैं। नोयडा की रहने वालीं शिवानी तंत्र विद्या से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में सामने आए टीजर में वो ये कहतीं नजर आई थीं, "एक तालाब की मछली गंदी है तो इसका मतलब ये नहीं कि पूरा तालाब ही गंदा हो।"
 
13# बेनाफशा सूनावाला
बेनाफशा सूनावाला 2016 में 'एमटीवी रोडीज सीजन 13' में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। वो करण कुंद्रा के गैंग मे थीं। इसके अलावा वो एमटीवी वीजे भी रह चुकी हैं। बेनफशा का जन्म गोवा में हुआ। उन्होंने बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली है।
 
14# प्रियंक शर्मा
'रोडीज राइसिंग' और 'स्प्लिट्स विला 10' के कंटेस्टेंट प्रियंक शर्मा 'बिग बॉस' के 11वे सीजन के कंटेस्टेंट बन गए हैं। 25 साल के प्रियंक शो में शामिल होने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। प्रियंक 'स्प्लिट्स विला 10' की कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल के सात रिलेशनशिप में हैं।
 
और ये बने चार पड़ोसी, जिन्हें सीक्रेट रूम में रखा गया है:-
 
- सलमान खान ने शो के दौरान चार पड़ोसियों से भी ऑडियंस से रूबरू कराया। ये चार पड़ोसी हैं, सब्यसाची सप्तपति, लूसेंडा निकोलस, लव त्यागी और महजबी सिद्दिकी।
- उड़ीसा के रहने वाले सब्यासाची सतपती को शागोन के नाम से जाने जाते हैं। एक डिजाइनर के साथ-साथ सब्यासाची एक टीवी सेलिब्रिटी भी हैं। वो OTV पर 'cookery' नाम शो भी होस्ट कर चुके हैं। ये शो यूथ में काफी फेमस हुआ था।
- आस्ट्रेलिया की लुसेंडा लंबे टाइम से मुंबई में रह रही हैं। इसी साल जुलाई में उनकी एक तेलुगु फिल्म रिलीज हुई है। 24 साल की उम्र में लुसेंडा में मॉडलिंग करनी शुरु कर दी थी। 24 साल लुसेंडा बिग बॉस में एक फिरंगी तड़का लगाने वाली हैं।
- बुधाना(राजस्थान) के लव त्यागी शो में बतौर कॉमनर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। लव एक चेस प्लेयर हैं। इस गेम के लिए वो काफी पेशनेट हैं। कभी लव पैसों के लिए पेप्सी कंपनी में भी काम कर चुके हैं। 
- 'बिग बॉस' की चौथी पड़ोसी यानी महजबीं के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन शो के दौरान बताया गया कि वे दिल्ली की रहने वाली हैं।
 
अलग नजर आएगा बिग बॉस का घर
 
1# 19,500 स्क्वायर फीट में है बिग बॉस का घर
- 19 हजार 500 वर्गफीट में फैले बिग बॉस के घर का इंटीरियर ऑडियंस को कुछ अलग दिखाई देगा, जिसे आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार ने पत्नी वनीता के साथ तैयार किया है। DainikBhaskar.com ने इस घर की खूबियों को जानने के लिए ओमंग कुमार से बात की।

2# घर में है सीक्रेट रूम
- कहा जा रहा है कि घर के अंदर एक ब्लैक एंड व्हाइट रूम भी बनाया गया है, जहां शो से बाहर किए गए कंटेस्टेंट्स को रखा जाएगा। सीक्रेट रूम में रहने वाले कंटेस्टेंट्स को पड़ोसी कहा जाएगा। 
- जब इस बारे में ओमंग कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने बात टालते हुए कहा, "इसे सीक्रेट ही रहने दीजिए।"

3# नजर रखने के लिए 90 कैमरे
- 19 हजार 500 वर्गफीट में से 4 हजार 500 वर्गफीट में गार्डन बनाया गया है, जबकि बाकी एरिया को घर के इंटीरियर के लिए इस्तेमाल किया गया है। इस घर को बनाने के लिए 200 लोगों ने करीब 55 दिनों तक काम किया है। हाउसमेट्स पर नजर रखने के लिए घर में 90 कैमरे लगाए गए हैं।

4# कॉमिक बुक से लिया इंटीरियर डिजाइन का आइडिया
- ओमंग कुमार ने बताया , "इस बार घर का डिजाइन पॉप आर्ट थीम पर तैयार किया गया है। कलरफुल स्पेस में शो के कंटेस्टेंट रहेंगे। इस थीम में आपको कलर्स ही कलर्स नजर आएंगे। हमें इसका आइडिया कॉमिक बुक से आया था। घर के हर एक कोने को कुछ पेंटिंग्स के जरिए वाइब्रैंट कलर किया गया है। इस बार शो में पड़ोसी थीम रखा गया है और मुझे ब्रीफ किया गया था और इसे ध्यान में रखते हुए शो का इंटीरियर तैयार किया जाए। हमने सेट को लेकर कुछ बदलाव किए हैं, जो काफी अट्रैक्टिव हैं।"

5# घर में अंडरग्राउंड जेल
- पिछले कई सीजन की तरह इस बार भी घर में पूल, जिम और जकूजी होगा। हालांकि, इसमें थोड़े-बहुत बदलाव भी किए गए हैं।
- ओमंग कुमार ने बताया, "मेकर्स ने मुझे सरबजीत जेल बनाने के लिए कहा था। इसलिए मैंने अंडरग्राउंड जेल क्रिएट करने का फैसला लिया, जिसमें कंटेस्टेंट को असुविधा और बेचैनी हो।"

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery