बेटी श्वेता की शादी के वक्त का यह खुलासा सुन बिग बी भी रह गए शॉक्ड
Fri, Sep 29, 2017 7:16 PM
मुंबई. 'कौन बनेगा करोड़पति 9' के दौरान एक शख्स ने बताया कि वह अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की शादी में बिन बुलाए पहुंच गया था। कैथल, हरियाणा के रहने वाले ईश्वर सिंह ने यह शॉकिंग खुलासा तब किया, जब हॉट सीट पर बैठीं कंटेस्टेंट अनीता सिंह ने लाइफलाइन 'फोन ऑफ फ्रेंड' का सहारा लेते हुए उनसे मदद मांगी। ईश्वर ने इस दौरान जवाब देने से पहले अमिताभ से बात की और श्वेता की शादी के समय का यह इंसिडेंट शेयर किया। इस खुलासे के बाद खुद अमिताभ बच्चन शॉक्ड थे और कुछ देर सोचते रहे थे। क्या कहा ईश्वर सिंह ने...
- ईश्वर सिंह ने अमिताभ बच्चन से बातचीत में कहा कि 17 फरवरी 1997 को वे मुंबई में थे और श्वेता बच्चन की शादी में बिन बुलाए मेहमान बने थे।
- ईश्वर के मुताबिक, इस दौरान अमिताभ के घर पर उनकी पहली मुलाकात एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से हुई थी।
कैसे घर के अंदर एंटर हुए ईश्वर
- जब अमिताभ ने ईश्वर से पूछा कि वे घर के अंदर एंटर कैसे हो गए थे? तो ईश्वर ने जवाब दिया कि जो फाइवस्टार होटल उन्होंने श्वेता की शादी के लिए बुक की थी, उसमें उनका कोई परिचित था। उसी ने उन्हें अमिताभ के घर में एंट्री दिलाई थी।
- जब बिग बी ने ईश्वर से पूछा कि वे करते क्या हैं तो उन्होंने जवाब दिया, "बस राजनीति करते हैं और घूमते रहते हैं।"
16 फरवरी 1997 को हुई थी श्वेता की शादी
- श्वेता बच्चन की शादी ऋषि कपूर के भांजे (ऋतू कपूर नंदा के बेटे) निखिल नंदा से 16 फरवरी 1997 को मुंबई में हुई थी।
- 17 फरवरी को उनका रिसेप्शन हुआ था।
- श्वेता के पति निखिल पेशे से बिजनेसमैन हैं। दोनों के दो बच्चे (बेटी नव्या और बेटा अगस्त्य) हैं।
Comment Now