मुंबई: एलफिन्स्टन स्टेशन ब्रिज पर भगदड़ से 22 की मौत, अफवाह के बाद हादसा
Fri, Sep 29, 2017 6:41 PM
मुंबई. शहर के एलफिन्स्टन रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई है। 30 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, ब्रिज पर शॉर्ट सर्किट होने और ब्रिज का एक हिस्सा गिरने की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई। इसकी वजह से कई लोगों ने ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी। Q&A में जाने इस हादसे के बारे में...
Q. कहां हुआ हादसा?
- परेल इलाके में स्थित एलफिन्स्टन रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर।
Q. किस लाइन को जोड़ता है यह ब्रिज?
- यह ऐसा रेलवे स्टेशन है जो सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे लाइन के प्लेटफॉर्म को जोड़ता है।
- यह स्टेशन वेस्टर्न लाइन पर पड़ता है। ईस्टर्न लाइन पर उतरने वाले इस ब्रिज के सहारे स्टेशन पर पहुंचते हैं।
Q. कब हुआ हादसा?
- सुबह करीब 10:30 बजे हुई।
Q. कितने लोगों की मौत हुई, कितने जख्मी?
- अब तक 22 लोगाें की मौत हुई, 30 जख्मी, कई की हालत नाजुक है।
Q. क्यों हुआ हादसा?
- ब्रिज पर काफी भीड़ थी। ब्रिज पर लगा एक टीन शेड गिरने की अफवाह की वजह से भगदड़ मच गई। यह भी कहा जा रहा है कि ब्रिज पर शॉर्ट सर्किट होने की अफवाह फैली थी।
Q. ब्रिज पर इतनी भीड़ क्यों थी?
- इस इलाके में कई कॉर्पाेरेट ऑफिस हैं। सुबह 10 से 11 बजे ऑफिस आने जाने वालों की वजह से अक्सर भीड़ रहती है। त्योहारी सीजन की वजह से भीड़ और ज्यादा थी।
Q. पुलिस और रेलवे ने क्या कहा इस हादसे पर?
- रेलवे स्पोक्सपर्सन अनिल सक्सेना के मुताबिक, भारी बारिश से बचने के लिए काफी लोग ब्रिज पर मौजूद थे। हालांकि, ब्रिज का कोई हिस्सा नहीं गिरा है। मौत के आंकड़े के बारे में आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- पुलिस ने कहा कि हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। मेडिकल टीम मौके पर पहुंच चुकी है। हादसे की असली वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Comment Now