ये है ‘डांस प्लस 3’ का विनर, ‘जुड़वा 2’ स्टार्स के साथ सुनील ग्रोवर ने की मस्ती
Mon, Sep 25, 2017 5:21 PM
मुंबई. शो ‘डांस प्लस 3’ के विनर हैं बिर राधा शेरपा। बिर को विनर प्राइज को तौर पर 25 लाख रुपए और एक कार मिली है। ‘डांस प्लस 3’ से पहले बिर डांस इंडिया डांस में भी भाग ले चुके हैं। गौरतलब है कि शो के फिनाले का सभी को इंतजार था। बता दें शो के फिनाले को खास बनाने के लिए शो में वरुण धवन, जैकलीन और तापसी पन्नू, सुनील ग्रोवर और प्रभु देवा भी नजर आए, जहां वरुण ने भी अपने डांस के जलवे दिखाए। इसके अलावा अमरदीप सिंह नाट को फर्स्ट रनरअप और आर्यन पात्रा और तरुण-शिवानी दूसरे और तीसरे रनरअप रहे हैं। बता दें डांस प्लस 3 में पुनीत, शक्ति और धर्मेश मेंटॉर बने थे। वहीं रेमो डिसूजा सुपर जज की भूमिका में थे।
Comment Now