रैली फॉर रिवर्सः खुद गाड़ी चलाकर भोपाल पहुंचे सदगुरु, यूं हुआ
Sun, Sep 24, 2017 6:52 PM
भोपाल। नदियों के संरक्षण का संदेश देने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘रैली फॉर रिवर्स’में शामिल होने के लिए ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सदगुरू जग्गी वासुदेव शनिवार को भोपाल पहुंचे। इतना ही नहीं सदगुरू स्वयं गाड़ी चलाते हुए बैरागढ़ से मुख्यमंत्री निवास तक आए। यहां सीएम और पत्नी साधना सिंह ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे भी रैली में शामिल हुए।
सीहोर नाका स्थित विसर्जन घाट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और पत्नी साधना सिंह ने विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में सद्गुरु का उनकी जी-क्लास मर्सिडीज में चढ़कर स्वागत किया। इस दौरान नदी अभियान के समर्थन में इकट्ठा हुए सैकड़ों समर्थकों ने भी सद्गुरु का अभिनंदन किया।
-यहां सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कहा कि नदी अभियान के लिए मिल रहे समर्थन उन्हें काफी खुशी हो रही है। स्वागत से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि नदी बचाना है तो हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। रैली फॉर रिवर्स में सद्गुरु जी क्लास मर्सिडीज से संतनगर पहुंचे थे, जिसे वे खुद ड्राइव कर रहे थे।
-स्वागत का सिलसिला सीहोर नाके से संत हिरदाराम की कुटिया तक जारी था। यहां अलग-अलग जगह संतनगर के गणमान्य नागरिकों व स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी सद्गुरु का स्वागत किया। इस दौरान एमआईसी मेम्बर कृष्णमोहन सोनी, भाजपा नेता राम बंसल, ईश्वरी नाथानी, चंद्रप्रकाश इसरानी, सूरज यादव, महेश खटवानी, रमेश जनियानी, लखन भागचंदानी, गोपाल गिरधानी, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
-गौरतलब है कि रैली को बीते 3 सितंबर को केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर तक चलने वाली ये रैली देश के 16 राज्यों का भ्रमण करते हुए 8 हजार किमी का सफर तय करेगी। रैली के जरिए संदेश दिया जा रहा है कि हमारी नदियां इस वक्त अच्छी स्थिति में नहीं हैं। हर व्यक्ति, जो पानी का इस्तेमाल करता है, उसे आगे आना चाहिए। ये हमारी आगे की पीढ़ी के लिए बेहद जरूरी है।
सदगुरू ने देखी गौशाला
-गौरतलब है कि सदगुरू स्वयं रैली का नेतृत्व कर रह हैं। मुख्यमंत्री निवास पर सीएम चौहान ने सदगुरू का स्वागत किया। सदगुरू के आग्रह पर चौहान ने उन्हें गौशाला का भ्रमण कराया। सदगुरू ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना की। इस दौरान साधना सिंह ने गौशाला प्रबंधन के बारे में जानकारी दी और स्थापना का इतिहास बताया।
सद् गुरु ने रैली के बारे में बताया
रैली को बीते तीन सितंबर को केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने हरी झंडी दिखाई थी। दो अक्टूबर तक चलने वाली ये रैली देश के 16 राज्यों का भ्रमण करते हुए 8 हजार किमी का सफर तय करेगी। इसका उद्देश्य स्पष्ट करते हुए सद् गुरु ने बताया कि, ये कोई विरोध प्रदर्शन नहीं है। इस रैली के जरिए हम ये संदेश देना चाहते हैं कि हमारी नदियां इस वक्त अच्छी स्थिति में नहीं हैं। हर व्यक्ति, जो पानी का इस्तेमाल करता है, उसे रैली के लिए आगे आना चाहिए। ये हमारे आने वाले कल के लिए बेहद जरूरी है।
Comment Now