मुंबई.करीना कपूर 21 सितंबर को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 23 सितंबर 1980 को मुंबई में जन्मी करीना के पापा रणधीर कपूर और मां बबिता कपूर दोनों ही अपने जमाने के फेमस स्टार्स रहे हैं। करीना की बहन करिश्मा कपूर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। बात अगर उनके बॉलीवुड डेब्यू की करें तो उन्होंने 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से इंडस्ट्री में कदम रखा। इस फिल्म के लिए करीना को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। भले ही करीना ने अपनी फर्स्ट में अवॉर्ड जीता हो लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में दी। 2003 में आई 'चमेली' को ही ले लीजिए। इसमें उन्होंने सेक्स वर्कर का रोल प्ले किया था हालांकि ये फिल्म फ्लॉप रही। 6.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 4 करोड़ कमाए। वहीं इसी साल आई उनकी फिल्म 'तलाश' का भी यही हाल हुआ। 10 करोड़ में बनी यह फिल्म भी लाइफटाइम में 6 करोड़ ही कमा सकी। इस पैकेज में हम आपको बता रहे हैं करीना की ऐसी है 13 और फ्लॉप फिल्मों के बारे में।
Comment Now