ट्रम्प की स्पीच और धमकी भौंकने जैसी, हमारा देश डरने वाला नहीं: नॉर्थ कोरिया
Thu, Sep 21, 2017 6:00 PM
सोल.नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्री रि योंग हो ने यूनाइटेड नेशंस में अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की सख्त आलोचना की। उन्होंने कहा कि ट्रम्प की स्पीच भौंकने की तरह लग रही थी। अमेरिका की धमकी कुछ ऐसी ही है। बता दें कि यूनाइटेड नेशंस की जनरल असेंबली में ट्रम्प ने नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग-उन को रॉकेट मैन कहा था। ट्रम्प ने कहा था- "रॉकेट मैन अपने और अपने शासन दोनों के लिए सुसाइड मिशन पर हैं। ट्रम्प का यह सख्त बयान NKorea के लगातार न्यूक्लियर टेस्ट करने पर आया था। हो शुक्रवार को यूएन में स्पीच देंगे...
- रि योंग हो ने कहा- "उनका देश इन धमकियों से डरने वाला नहीं है। अगर ट्रम्प भौंककर हमें डराने के बारे में सोच रहे हैं तो वह निश्चित ही सपना देख रहे हैं।"
- हो शुक्रवार को यूएन में स्पीच देंगे। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वह उस दिन अमेरिकी प्रेसिडेंट की स्पीच और नॉर्थ कोरिया के मिसाइल टेस्ट को लेकर क्या कहते हैं?
ट्रम्प ने कहा था- NKorea के रॉकेट मैन सुसाइड मिशन पर, हम तबाह कर सकते हैं
- प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने यूनाइटेड नेशंस की जनरल असेंबली में मंगलवार को स्पीच दी थी। उन्होंने कहा था- "अगर किम जोंग उन का परमाणु शक्ति संपन्न शासन पड़ोसियों को डराएगा तो अमेरिका नॉर्थ कोरिया को तबाह कर सकता है। अमेरिका बेहद शक्तिशाली और सहनशील है। लेकिन, अगर हमें खुद को या अपने साथियों को बचाने की जरूरत पड़ी तो हमारे सामने नॉर्थ कोरिया को तबाह करने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।"
अपराधियों के इस गिरोह को देखने में किसी की दिलचस्पी नहीं
- डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था - "इस धरती के किसी भी देश की दिलचस्पी अपराधियों के इस गिरोह को देखने में नहीं है, जिसने खुद को न्यूक्लियर हथियारों और मिसाइलों से लैस कर लिया है। ये देश सुसाइड मिशन पर है। हम उसे तबाह कर सकते हैं, लेकिन लगता है कि उसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि, इसीलिए तो यूनाइटेड नेशंस बना है। अब देखते हैं कि वो क्या करते हैं। अब नॉर्थ कोरिया को ये समझना होगा कि डिन्यूक्लियराइजेशन ही स्वीकार करने लायक भविष्य है।"
दुनिया इसलिए नाराज है नॉर्थ कोरिया से, अब तक किए 6 न्यूक्लियर टेस्ट
- नॉर्थ कोरिया 2006, 2009, 2013 और 2016 में न्यूक्लियर बम की टेस्टिंग कर चुका है।
- 9 अक्टूबर, 2006: पहली बार जमीन के अंदर किया न्यूक्लियर टेस्ट। यूएस से एटमी वॉर का बताया था खतरा।
- 25 मई, 2009: दूसरी बार किया एटमी टेस्ट।
- 13 जून, 2009: नॉर्थ कोरिया ने कहा कि वो यूरेनियम एनरिचमेंट करेगा। इसे न्यूक्लियर वेपन्स और प्लूटोनियम बेस्ड रिएक्टर बनाने की संभावना माना गया।
- 11 मई, 2010: न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर बनाने का दावा किया। आशंका जताई गई कि नॉर्थ ज्यादा पावरफुल बम बनाएगा।
- 13 फरवरी, 2013: तीसरी बार न्यूक्लियर टेस्ट किया।
- 10 दिसंबर, 2015: तानाशाह उन का दावा- हासिल की हाइड्रोजन बम टेस्ट की कैपिबिलिटी।
- 6 जनवरी, 2016:हाइड्रोजन बम का टेस्ट किया।
- सितंबर, 2016: पांचवां एटमी टेस्ट किया।
- 3 सितंबर, 2017: छठा एटमी टेस्ट किया। ये हाइड्रोजन बम था।
US ने NKorea के ऊपर उड़ाए बॉम्बर्स
- अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया से तनाव के बीच डिफेंस बजट 5 लाख Cr बढ़ाने का प्रपोजल रखा है। दूसरी ओर, US ने कोरियाई पेनिनसुला पर चार स्टील्थ फाइटर जेट्स और 2 बॉम्बर्स उड़ाए। साउथ कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाप ने ये जानकारी दी है। अमेरिका की तरफ से इस बात को कन्फर्म नहीं किया गया है। 3 सितंबर को नॉर्थ कोरिया ने 6th न्यूक्लियर टेस्ट भी किया था।
Comment Now