मुंबई पानी-पानी: स्कूल बंद, फ्लाइट्स पर असर; भारी बारिश का अलर्ट वापस
Wed, Sep 20, 2017 10:22 PM
मुंबई/पुणे.महाराष्ट्र के साथ मुंबई के कई हिस्सों में सोमवार देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके चलते बुधवार को मुंबई शहर के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने भारी बारिश का अलर्ट वापस ले लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुबह मुंबई-दिल्ली की 13 फ्लाइट्स में देरी हुई। वहीं, 15 को रद्द कर दिया। इससे पहले मंगलवार को लो विजिबिलिटी की वजह से 70 इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर असर हुआ था। वाराणसी से मुंबई पहुंचा स्पाइस जेट का विमान लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसलकर कीचड़ में धंस गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इससे पहले, मुंबई में 29 अगस्त को एक ही दिन में 300 मिलीमीटर हुई थी। मुंबई पुलिस ने हाईटाइड का अलर्ट जारी किया...
- न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट का मेन रनवे अभी भी बंद। मंगलवार देर रात तक 70 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट्स को गोवा, बेंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद भेजा गया।
- खराब मौसम और स्पाइज जेट फ्लाइट के एक्सीडेंट की वजह से बुधवार को भी मुंबई-दिल्ली की 13 फ्लाइट्स में देरी हुई है। वहीं, 15 को रद्द कर दिया गया। एयरपोर्ट के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि मैन रनवे बंद है। सेकंडरी रनवे से उड़ान भरने की परमिशन दी गई है।
- छह इंटरनेशनल फ्लाइट्स को मुंबई से दिल्ली डायवर्ट किया गया है।
- ठाणे वेस्ट में पोखरण रोड पर शिव कृपा सोसायटी के पास टेम्पो और दो घरों पर एक पेड़ गिर गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर बताया- "बुधवार को दोपहर 12.03 और शाम 06.04 बजे हाईटाइड आने की जानकारी दी है।
- मुंबई के डब्बावाला सुभाष तालेकर ने कहा कि भारी बारिश की वजह से बुधवार को टिफिन की सप्लाई नहीं होगी।
इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने भारी बारिश का अलर्ट वापस लिया
- इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के साइंटिस्ट अजय कुमार ने बताया, मुंबई में बुधवार को बारिश में थोड़ी कमी आई है। उन्होंने बताया कि हम भारी बारिश के अलर्ट को वापस ले रहे हैं। हालांकि, मुंबई और उसके उपनगर के अलावा बाकी सटे इलाकों में रुक-रुक बारिश होती रहेगी। धीरे-धीरे हालात में सुधार आ सकता है। बता दें कि देर रात को आईएमडी ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।
कहां-कितनी बारिश
-सांताक्रुज ऑब्जर्वेटरी (मंगलवार सुबह 8:30 से रात 11:00 बजे तक) के मुताबिक, मुंबई शहर में 210 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं, उपनगरीय इलाकों में 303 मिमी और मुंबई के पास ढहाणू इलाके में 304 मिमी हुई।
- देर रात को अंधेरी में 208 मिमी और और कोलाबा में 107 मिमी बारिश हुई।
6 ट्रेन कैंसिल, 2 डाइवर्ट
- 22102 मनमाड़-सीएसटीएम राज्यरानी एक्सप्रेस
- 12118 मनमाड़- एलटीटी गोदावरी एक्सप्रेस
- 11007 सीएसटीएम- पुणे डेक्कन एक्सप्रेस
- 22101 सीएसटीएम- मनमाड राज्यरानी एक्सप्रेस
- 12117 एलटीटी-मनमाड़ गोदावरी एक्सप्रेस
- 11010 पुणे-सीएसटीएम सिंहगढ़ एक्सप्रेस
इन्हें डाइवर्ट की गईं
- 11025 भुसावल-पुणे एक्सप्रेस
- 11026 पुणे- भुसावल एक्सप्रेस
लोगों को हुई परेशानी, घर-ऑफिस देर से पहुंचे
- मुंबई में ऑफिस जाने के लिए निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई। कई इलाकों में पानी भरने से बेस्ट की बसें भी बंद रहीं। कुछ जगह टैक्सी भी नहीं चलींं।
- मुंबई के भांडुप, अंधेरी, साउथ मुंबई, कांदिवली, बोरीवली इलाके में पानी जमा हो गया। बाहरी इलाकों में भी ट्रैफिक जाम के हालत बन गए। बीएमसी ने कहा है कि बारिश को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहना चाहिए।
- बारिश की वजह से मुंबई लोकल की सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन सर्विस बंद रही।
मुंबई-गोवा हाईवे ठप हुआ
- बारिश से मुंबई के अलावा कोंकण के सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और रायगढ में लोगों की लाइफ पर असर पड़ा है। सिंधुदुर्ग के कुडाल में 27 गावों का संपर्क टूट चुका है।भारी बारिश की वजह से मुंबई-गोवा हाईवे बंद हो गया।
वेस्ट महाराष्ट्र में भी तेज बारिश
- कोंकण के अलावा पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सतारा और पुणे में भारी बारिश हो रही है। कोल्हापुर का राधानगरी डैम ओवरफ्लो होने से नदी किनारे गावों में अर्लट जारी किया गया है। इस डैम से 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
- उधर, मराठावाड़ा में अच्छी बारिश से सूखे की चिंता खत्म होती दिख रही है। यहां जायकवाडी डैम ओवरफ्लो हो चुका है। गोदावरी नदी में पानी छोड़ा जा सकता है। वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक मराठवाड़ा में तेज बरसात होने का अनुमान है।
वेदर डिपार्टमेंट ने क्या बताया?
- वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, गुजरात के आसपास के इलाकों में अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके असर से पड़ोसी राज्यों में बारिश हो रही है। अगले 4 दिनों तक बारिश जारी रहेगी। 20 सितंबर को कोंकण, गोवा के अलावा कर्नाटक के कोस्टल एरिया में भारी बारिश हो सकती है।
- लो विजिबिलिटी के चलते एयरपोर्ट पर शाम 6.49 से 7.16 बजे तक फ्लाइट ऑपरेशन बंद करना पड़ा। 4 फ्लाइट डाइवर्ट की गईं। मुंबई के कई इलाकों में मंगलवार को ऑफिसों की जल्दी छुट्टी कर दी गई। बीएमसी ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। दूसरी ओर, वेदर डिपार्टमेंट ने बुधवार को कोंकण, गोवा और कोस्टल कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।
Comment Now