Thursday, 22nd May 2025

मेक्सिको भूकंप: PHOTOS में देखें मंजर, 32 साल पहले इसी दिन हुई थी ऐसी ही तबाही

Wed, Sep 20, 2017 5:47 PM

मेक्सिको सिटी. मेक्सिको में मंगलवार देर रात 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके चलते 139 लोगों की मौत हो गई। 32 साल पहले (1985 में) 19 सितंबर को 8 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें इसमें हजारों लोग मारे गए थे। इसके बाद दो हफ्ते के भीतर आए एक और ताकतवर भूकंप में 90 जानें चली गईं। मेक्सिको की एक 52 साल की महिला ने बताया, "मैं बेहद डरी हुई हूं, मैं अपने आंसू नहीं रोक पा रही हूं। यह बिल्कुल 1985 की भयानक रात जैसा था। अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी इस आपदा पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, "हम आपके साथ हैं और हमेशा आपके साथ रहेंगे।"

 

क्यों आता है भूकंप?
- पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं जो लगातार घूम रही हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती है। हलचल के बाद भूकंप आता है।
 
कितनी तबाही लाता है भूकंप
रिक्टरस्केल असर
0 से 1.9 सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही पता चलता है।
2 से 2.9 हल्का कंपन।
3 से 3.9 कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर जाए, ऐसा असर।
4 से 4.9 खिड़कियां टूट सकती हैं। दीवारों पर टंगी फ्रेम गिर सकती हैं।
5 से 5.9 फर्नीचर हिल सकता है।
6 से 6.9 इमारतों की नींव दरक सकती है। ऊपरी मंजिलों को नुकसान हो सकता है।
7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं। जमीन के अंदर पाइप फट जाते हैं।
8 से 8.9 इमारतों सहित बड़े पुल भी गिर जाते हैं।
9 9 और उससे ज्यादा पूरी तबाही। कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे धरती लहराते हुए दिखेगी। समंदर नजदीक हो तो सुनामी
- भूकंप में रिक्टर पैमाने का हर स्केल पिछले स्केल के मुकाबले 10 गुना ज्यादा ताकतवर होता है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery