Thursday, 22nd May 2025

श्रीलंका में भीषण बाढ़ से 90 की मौत, इंडियन आर्मी मदद के लिए पहुंची

Sun, May 28, 2017 3:10 PM

इंटरनेशनल डेस्क.श्रीलंका में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ व भूस्खलन की वजह से करीब 90 लोगों की मौत होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 100 से ज्यादा अभी तक लापता हैं। श्रीलंका ने बचाव कार्य के लिए इंडियन नेवी की मदद ली है। नेवी ने बचाव कार्य के लिए दर्जनों हेलीकॉप्टर्स और बोट्स भी भेजी हैं। जवान बाढ़ में फंसे लोगों को निकाल रहे हैं।मानसून की यह पहली बारिश...
 
बता दें कि श्रीलंका में मानसून की यह पहली बारिश है। बाढ़ के चलते सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। केलुटारा में पांच जगहों पर भूस्खलन से 38 लोगों की मौत और रत्नापुरा में 40 लोगों की मौत हुई है। सेना के प्रवक्ता का कहना है कि बचाव कार्य के लिए चार सौ जवान जुटे हैं। उधर, मौसम विभाग ने बताया कि 2003 के बाद ऐसी बारिश नहीं देखी गई। दक्षिण-पश्चिमी मानसून के सक्रिय होने की वजह से माना जा रहा है कि बारिश अभी और ज्यादा होगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery