Thursday, 22nd May 2025

J&K में आर्मी ने 24 घंटे में 10 आतंकी मारे, हिजबुल कमांडर सब्जार भी ढेर

Sun, May 28, 2017 3:03 PM

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सिक्युरिटी फोर्सेस ने 2 एनकाउंटर ऑपरेशन्स को अंजाम दिया। एक ऑपरेशन रामपुर सेक्टर तो दूसरा त्राल में चलाया गया। 24 घंटे में आर्मी ने 10 आतंकी मार गिराए। त्राल के एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर सब्जार अहमद भट भी मारा गया। आतंकियों के मारे जाने के बाद घाटी में कई जगह लोगों ने आर्मी पर पथराव किया। बता दें कि इंडियन आर्मी ने शुक्रवार को पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के 2 आतंकियों को मार गिराया था। ये उड़ी सेक्टर में एलओसी के पास आर्मी की पैट्रोलिंग टीम पर अटैक की प्लानिंग कर रहे थे। बुरहान का उत्तराधिकारी था सब्जार...
 
- सब्जार बुरहान वानी का उत्तराधिकारी था। बुरहान को सिक्युरिटी फोर्सेस ने पिछले साल 8 जुलाई को मार गिराया था। बुरहान को कश्मीर में पोस्टर ब्वॉय माना जाता था। वह युवाओं की आतंकी संगठन में भर्ती करता था।
- जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद के मुताबिक, "त्राल में शनिवार को हुए एनकाउंटर में 2 आतंकी मारे गए। इनमें बुरहान का उत्तराधिकारी सब्जार अहमद भट भी है।"
- एक पुलिस अफसर के मुताबिक, सिक्युरिटी फोर्सेस ने त्राल के सोइमो गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया था। यहां हिजबुल आतंकियों को छिपे होने की सूचना मिली थी।
- अफसर ने ये भी बताया कि शुक्रवार रात को आर्मी पैट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग की थी। इसके बाद सर्चिंग शुरू की गई। सिक्युरिटी फोर्सेस ने 4 एके-47 राइफलें भी बरामद की हैं।
- आतंकियों के मारे जाने के बाद लोगों ने पुलवामा और अनंतनाग में आर्मी पर पथराव किया।
- आर्मी के मुताबिक, "बीते 24 घंटे में हमने 10 आतंकी मार गिराए। रमजान के महीने में कश्मीर में अशांति फैलाने की पाक की कोशिशें नाकाम कर दी गईं।"
 
कौन था सब्जार?
- सब्जार बुरहान का बचपन का दोस्त था। बुरहान के मारे जाने के बाद सब्जार ही उसका उत्तराधिकारी बना।
- बता दें कि बुरहान के मारे जाने के बाद कश्मीर में कई महीनों तक हिंसा हुई थी। इसके चलते कर्फ्यू लगा दिया गया था।
 
स्कूल-कॉलेज बंद
- आतंकियों के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए एहतियातन श्रीनगर में प्राइवेट इंस्टीट्यूशन समेत ज्यादातर स्कूलों और कॉलेजों में क्लालेस को सस्पेंड कर दिया गया। इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई हैं।
 
गुलहाटा पोस्ट के पास हुआ था एनकाउंटर
- डिफेंस मिलिट्री स्पोक्सपर्सन कर्नल राजेश कालिया ने बताया था- "बारामूला के उड़ी सेक्टर में गुलहाटा पोस्ट के पास शुक्रवार सुबह भारी हथियार से लैस आतंकी देखे गए। ये पैट्रोलिंग पार्टी पर हमला करने की कोशिश में थे। इंडियन जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी फायरिंग शुरू हो गई। जवानों ने इन्हें मार गिराया।"
- "बाद में इनकी पहचान पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम के मेंबर्स के तौर पर हुई।" 
- न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि इन आतंकियों की बॉडी 'नो मेन्स लैंड' में देखी गई। यह वह इलाका होता जो भारत-पाक की सीमा के बीच है। जहां किसी का कब्जा नहीं है।
 
पुंछ में घात लगाकर आर्मी की टुकड़ी पर किया था अटैक
- 1 मई कृष्णा घाटी में पाकिस्तान ने पहले रॉकेट और भारी हथियारों से हमला किया था। भारत की तरफ से भी जवाब दिया गया था। इस दौरान दो पोस्ट के बीच भारतीय जवानों की एक टुकड़ी एलओसी पर लगी तारों की फेंसिंग पार कर लैंड माइन्स की चेकिंग के लिए आगे गई थी। पाकिस्तान की BAT वहां पहले से घात लगाकर बैठी थी। उसकी फायरिंग में हमारे दो जवान शहीद हो गए। इसके बाद BAT ने शहीदों के शवों के साथ बर्बरता की। उनके सिर काट दिए गए।
- वहीं, आर्मी के एक सीनियर अफसर ने बताया- "यह सोचा-समझा हमला था। पाकिस्तान आर्मी की बीएटी टीम एलओसी पार कर भारतीय सीमा में करीब 250 मीटर तक घुस आई थी। ये काफी देर से हमले को अंजाम देने का इंतजार कर रहे थे। सोमवार सुबह पाक ने रॉकेट और मोर्टार से हमला किया। भारतीय पोस्ट पर तैनात जवानों को उलझाए रखा। इसके बाद उनका टारगेट 7 से 8 मेंबर वाली पैट्रोलिंग पार्टी थी, जो पोस्ट से बाहर चेकिंग के लिए आई थी।"
 
BAT ने दो जवानों के सिर काट दिए थे
- पाक के हमले में 22 सिख इन्फैंट्री के नायब सूबेदार परमजीत सिंह और बीएसएफ की 200वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल प्रेम सागर शहीद हो गए। वहीं, बीएसएफ के कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह जख्मी हो गए थे। बता दें कि शहीद प्रेम सागर यूपी के देवरिया के रहने वाले थे।
 
क्या है BAT ?
- BAT का पूरा नाम पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम है। इसके बारे में सबसे पहले पांच और छह अगस्त 2013 की दरमियानी रात को पता लगा था। तब इसने एलओसी पर पैट्रोलिंग कर रही भारतीय सेना की टुकड़ी को निशाना बनाया था। 
- BAT हकीकत में पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स से लिए गए सैनिकों का ग्रुप है। हैरानी की बात ये है कि BAT में सैनिकों जैसी ट्रेनिंग पाए आतंकी भी हैं। ये एलओसी में 1 से 3 किलोमीटर तक अंदर घुसकर हमला करने के लिए तैयार किया गया है। 
- BAT को स्पेशल सर्विस ग्रुप यानी एसएसजी ने तैयार किया है। यह पूरी प्लानिंग के साथ अटैक करती है। ये टीम पहले खुफिया तौर पर ऑपरेशनों को अंजाम देती थी, लेकिन बाद में मीडिया की वजह से खबरों में रहने लगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery