Thursday, 22nd May 2025

7 फेरों के बाद शादी के मंडप में दुल्हन की पिटाई, रातभर हवालात में रही बंद

Sat, May 27, 2017 7:04 PM

मुजफ्फरपुर.बिहार के मुजफ्फरपुर के गायघाट में गुरुवार रात को शादी की रस्में पूरी हो रही थी। सिंदूर दान हो चुका था और सात फेरे भी पूरे किए जा चुके थे। इसी दौरान दूल्हे आलोक कुमार के पिता कुनकुन सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसके बेटे को अगवा कर जबरदस्ती शादी की जा रही है। पुलिस ने जब शादी रोकने की कोशिश की तो लड़की के परिजनों ने विरोध किया। पुलिस ने की दुल्हन की पिटाई...
 
- विरोध होता देख पुलिस के जवान भड़क गए। उन्होंने पहले दूल्हे को भगा दिया फिर लड़की के घरवालों को लाठी से पीटा।
- दुल्हन और उसकी बहन की भी पिटाई की गई और पुलिस उन्हें थाने ले आई।
- कुछ देर बाद गांव के लोग एकजुट होकर थाने पहुंचे और घेराव कर दिया।
- इस बात से पुलिस का गुस्सा और बढ़ गया। कई थानों से जवानों को बुलाया गया और लड़की के घर पर धावा बोल दिया गया। 
- पुलिस के जवानों ने दुल्हन के घरवालों और गांव के लोगों को भी जमकर पीटा।
 
 
महिलाओं को खदेड़कर पीटा
- पुलिस ने खदेड़-खदेड़ कर गांव की महिलाओं व लड़कियों की पिटाई की, जिससे कई के कपड़े फट गए। दुल्हन व उसकी बहन को थाने के कमरे में रातभर बंद रखा गया।
-
 
किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती। लड़का को अगवा कर शादी करने की सूचना मिली थी। जांच करने पुलिस पहुंची तो लड़का पक्ष का कोई नहीं था। लड़के ने भी अगवा कर जबरन शादी करने की बात कही। पुलिस ने एफआईआर कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है।
 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery