मोदी के साथ आज लंच करेंगे नीतीश, सोनिया की मीटिंग में नहीं की थी शिरकत
Sat, May 27, 2017 6:58 PM
नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी शनिवार को मॉरिशस के पीएम प्रविन्द जगन्नाथ के लिए एक लंच होस्ट करने वाले हैं। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। नीतीश ने यह भी कहा है कि लंच के बाद वे पीएम के साथ गंगा नदी पर चर्चा करेंगे। बता दें कि शुक्रवार को ही सोनिया गांधी ने विपक्षी नेताओं के लिए लंच होस्ट किया था। इसमें लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी समेत 17 नेता शामिल हुए थे। हालांकि, नीतीश ने इसमें शिरकत नहीं की थी। उनकी पार्टी की तरफ से शरद यादव और केसी त्यागी इसमें शामिल हुए थे। सोनिया के लंच में न जाने को गलत समझा गया...
- नीतीश कुमार ने कहा- "सोनिया से पहले ही मिल चुका हूं। चार या पांच दिन पहले ही तय हो चुका था कि शरद जी मीटिंग में जाएंगे। बाकी बातों का गलत मतलब निकाला जा रहा है।"
- "पीएम ने इनवाइट किया है। मैं जाऊंगा। मॉरिशस से बिहार का लगाव है। 52 फीसदी बिहारी हैं। वहां के पीएम भी बिहार के मूल हैं। गंगा की अविरलता का मुद्दा उठाएंगे। इन सभी बातों पर विचार करेंगे। गाद की समस्या है। गाद मैनेजमेंट पर नीति बने।"
- विपक्ष की बैठक से नीतीश के नदारद रहने को राष्ट्रपति पद के आगामी चुनाव में गैर बीजेपी दलों की तरफ एक साझा उम्मीदवार खड़ा करने की कोशिशों को झटके की तरह देखा जा रहा है।
प्रविन्द के पिता भी रह चुके हैं मॉरिशस के पीएम
- मॉरिशस के पीएम जगन्नाथ शुक्रवार को दो दिन की विजिट पर भारत पहुंचे। प्रविन्द इसी साल जनवरी में प्राइम मिनिस्टर बने हैं। इसके पहले उनके पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ मॉरिशस के पीएम थे।
- प्रविन्द शनिवार दोपहर में मोदी से मिलेंगे। मोदी ने अपने काउंटर पार्ट के लिए लंच होस्ट किया है।
सोनिया के लंच में ये नेता हुए शामिल
1. कांग्रेस: सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह
2. एनसीपी - शरद पवार
3. सीपीआई (एम) - सीताराम येचुरी,
4. सीपीआई - डी राजा
5 आरजेडी - लालू प्रसाद यादव
6. टीएमसी - ममता बनर्जी
7. बीएसपी - मायावती
8. एसपी - अखिलेश यादव
8. डीएमके - कनिमोझी
9. जेडीयू - शरद यादव। नीतीश कुमार नहीं पहुंचे।
10. एआईयूडीएफ - बदरुद्दीन अजमल
11. जेडीएल - एचडी देवगौड़ा
ये पार्टियां भी शामिल हुईं
1. इंडियन यूनियन ऑफ मुस्लिम लीग
2. झारखंड मुक्ति मोर्चा
3. केरला कांग्रेस
4. नेशनल कॉन्फ्रेंस
ये पार्टियां नहीं पहुंचीं
- बीजू जनता दल, तेलंगाना राष्ट्रीय समिति, एआईएएमडीके
केजरीवाल को न्योता नहीं
- खास बात ये है कि सोनिया गांधी ने अपोजिशन लीडर्स के लिए शुक्रवार को जो डिनर होस्ट किया, उसमें 17 विपक्षी नेता तो शामिल हुए, लेकिन इसके लिए अरविंद केजरीवाल को इनविटेशन ही नहीं भेजा गया। आम आदमी पार्टी ने इस बारे में कोई रिएक्शन भी नहीं दिया।
Comment Now