मिस्र में चर्च जाते ईसाई समुदाय की बस पर फायरिंग: 23 की मौत, 25 घायल
Sat, May 27, 2017 6:18 PM
काहिरा.मिस्र के मिनया प्रांत में शुक्रवार को चर्च जाते हुए ईसाइयों की बस पर कुछ लोगों ने फायरिंग की। घटना में 23 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मारे गए सभी लोग काप्टिक ईसाई थे। 25 लोग घायल भी हुए हैं। गवर्नर, इसाम अल-बेदाई ने बताया- ये ग्रुप चर्च जा रहे था, इसी दौरान उनकी बस पर फायरिंग की गई। इस इलाके में ईसाइयों की तादाद ज्यादा है। ईसाइयों पर लगातार हो रहे हैं हमले...
- मिस्र की कुल नौ करोड़ 20 लाख की जनसंख्या में 10 फीसदी से कुछ ही ज्यादा कॉप्टिक ईसाई हैं। हाल के महीनों में इन पर लगातार हमले हुए हैं।
- दिसंबर से काहिरा,अलेक्जेंड्रिया और टांटा शहरों के चर्चों में हुए बम विस्फोट एवं हमलों में 70 लोग मारे गए हैं।
- इन हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। हालांकि, शुक्रवार को हुए हमले की अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है।
आतंकी हमलों के चलते अल जजीरा समेत कई वेबसाइट पर लगी है रोक
- मिस्र सरकार ने आतंकी घटनाओं के चलते ही अल-जजीरा न्यूज चैनल से जुड़ी मीडिया वेबसाइटों समेत कई अन्य मीडिया वेबसाइटों पर रोक लगाई है।
- इसके अलावा तुर्की अपोजिशन के टीवी को भी बैन कर दिया गया है।
- मिस्र की अदालत ने पिछले दिनों राष्ट्रीय एकता को खतरा पहुंचाने के आरोप में इस्लामिक समाचार चैनल ‘अल हफीज’ के टेलिकास्ट पर भी रोक लगा दी थी।
Comment Now