खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सिंधिया और नगरीय विकास मंत्री माया सिंह ने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री श्री दवे के निधन पर किया शोक व्यक्त |
|
केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अनिल माधव दवे के निधन पर धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया तथा नगरीय विकास मंत्री माया सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। खेल मंत्री सिंधिया ने कहा कि अनिल माधव दवे का असामयिक निधन अविश्वसनीय है। दवे ने अपनी पूरी जिंदगी नदी के संरक्षण में लगा दी थी। भारत ने न सिर्फ एक कुशल राजनीतिक और समाजसेवी को बल्कि युवा वर्ग ने अपना पथ-प्रदर्शक और जुझारू संरक्षणकर्ता को खोया है। नगरीय विकास मंत्री माया सिंह ने कहा कि दवे के निधन की खबर से स्तब्ध हूँ। स्वर्गीय दवे एक अच्छे राजनेता, लेखक, चितंक तथा पर्यावरण के जानकार थे। नर्मदा संरक्षण में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। प्रदेश ने श्रेष्ठ राजनेता और समाजसेवी को खो दिया है। मंत्रीद्वय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक सतंप्त परिवार को दुख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की। |
Comment Now