Thursday, 22nd May 2025

6 दिन पहले शादी की, पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Thu, May 18, 2017 7:24 PM

ग्वालियर। 6 दिन पहले एक महिला ने युवक से नोटरी पर शादी की। महिला ने पति पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर थाटीपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। यह घटना मंगलवार रात थाटीपुर मेहरा कॉलोनी की है।

फूलबाग मरीमाता महलगांव निवासी एक 32 वर्षीय महिला की तीन बच्चियां हैं। महिला हवलाई के साथ पूड़ी बेलने का काम करती है। कुछ समय पहले उसकी पहचान थाटीपुर मेहरा कॉलोनी निवासी देवेन्द्र पुत्र लक्ष्मण कुमार जाटव के साथ हुई। फिर दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई।

महिला ने भी उसके साथ आगे का जीवन व्यतीत करने की बात कही। इसके बाद 11 मई को देवेन्द्र ने महिला से नोटरी पर शादी कर ली और उसे अपने घर ले आया। मंगलवार की रात में महिला थाटीपुर थाने पहुंच गई और पति पर बिना उसकी मर्जी के संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला की शिकायत को तत्काल जांच में लेकर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery