INS शारदा ने अदन की खाड़ी में पायरेट्स को खदेड़ा, शिप को बचाया
Thu, May 18, 2017 6:26 PM
अदन की खाड़ी.इंडियन नेवी के पैट्रोलिंग शिप आईएनएस शारदा ने लाइबेरिया के एक जहाज को पायरेट्स से बचा लिया। यह घटना अदन की खाड़ी की है। यहां समुद्री पायरेट्स ने लाइबेरिया के शिप एमवी माउंटबेटन पर कब्जा करने की कोशिश की। पायरेट्स दो बड़ी नावों में सवार थे...
- नेवी को 16 मई की शाम को लाइबेरिया में रजिस्टर्ड एमवी माउंटबेटन के मुश्किल में फंसे होने की रिपोर्ट मिली।
- इंडियन नेवी के मुताबिक, सलालाह से साउथवेस्ट में करीब 426 किमी दूर समुद्र में पायरेट्स ने शिप को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। उस वक्त इंडियन नेवी का शिप आईएनएस शारदा एमवी माउंटबेटन से 56 किमी दूर था।
- तभी माउंटबेटन से रिपोर्ट मिली कि दो बड़ी और आठ छोटी बोट्स से पायरेट्स ने लाइबेरिया के शिप को घेj लिया और कब्जे की कोशिश की।
- जानकारी मिलते ही आईएनएस शारदा मौके पर पहुंच गया। वहां इनकी मौजूदगी देखी गई।
- बता दें कि अदन की खाड़ी सोमालिया और यमन के बीच है। यह इलाका शिप को किडनैप और लूटने के लिए बदनाम है।
इंडियन नेवी के पैट्रोलिंग शिप को देखकर भाग गए
- इंडियन नेवी के आईएनएस शारदा को देखते ही इनमें से तीन छोटी नाव तेजी से भाग निकलीं। इंडियन कमांडोज मारकोस ने सर्च ऑपरेशन में हथियार भी जब्त किए। किसी भी बोट से फिशिंग गियर नहीं मिला। इंडियन नेवी ने कहा कि ये लोग निश्चित ही पायरेट्स थे।
Comment Now