मोदी सरकार के 3 साल पर 2 लाख लोगों ने लिया देश के सबसे बड़े भास्कर सर्वे में हिस्सा
Tue, May 16, 2017 6:38 PM
नई दिल्ली.नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर देश का सबसे बड़ा भास्कर सर्वे पूरा हो चुका है। भास्कर के पाठकों की ही ताकत है कि यह देश का सबसे बड़ा सर्वे बनकर उभरा। सर्वे में दो लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। देश में अब तक किसी भी सरकार के कामकाज को लेकर कराया गया यह सबसे बड़ा सर्वे है। चूंकि भास्कर दक्षिण के 5 राज्य में नहीं है, इसलिए समूचे देश का जनमत हासिल करने को भास्कर ने प्रोफेशनल सर्वे एजेंसी-मार्केट सेपियंस के जरिए इन 5 राज्यों में सर्वे कराया। वन-ऑन-वन मॉडल से 5000 लोगों तक पहुंचकर उनकी राय पूछी गई। सर्वे में पूछे गए सवालों और उनके जवाबों को भास्कर 26 मई को विशेष अंक में पब्लिश करेगा। तीन साल पहले 26 मई 2014 को मोदी सरकार ने शपथ लेकर कामकाज संभाला था। सर्वे में अपनी कीमती राय देने के लिए आप सभी का आभार।
भास्कर के पाठकों ने बनाया देश का सबसे बड़ा सर्वे
सर्वे में हिस्सा लेने वाले कुल लोग- 2,02,145*
भास्कर वेबसाइट पर- 1,06,373
मिस्ड कॉल से सर्वे भरने वाले- 80,592
भास्कर कार्यालयों में प्राप्त फाॅर्म- 10,155
दक्षिणी राज्यों में ग्राउंड सर्वे- 5,025
सर्वे लिंक पाने के लिए कुल- 1,99,157
Comment Now