मर्केल बिना हैडस्कॉर्फ के रियाद में मिलीं सऊदी अरब के किंग शाह से
Wed, May 3, 2017 5:37 PM
रियाद.जर्मन चांसलर अंगेला मर्केल रविवार को रियाद में सऊदी अरब के किंग सलमान तथा अन्य नेताओं से मिलीं। अरब और इस्लामी अदब के विपरीत वे सिर को ढंके हुए नहीं थी। हालांकि इस पर कोई विवाद नहीं हुआ। पश्चिम से आने वाली महिला नेता आम तौर से हैडस्कॉर्फ नहीं पहनतीं। सऊदी अरब ने महिलाओं के लिए ड्रेस कोड बना रखा है जिसमें उन्हें सिर से पैर तक शरीर को ढंकना होता है। पश्चिमी देशों से आने वाली नेता इस नियम को नहीं मानतीं। मर्केल ने जर्मनी में बुर्के को प्रतिबंधित कर रखा है...
- ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे, अमेरिकी विदेश मंत्री रही हिलेरी क्लिंटन तथा फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा ने भी यहां सिर नहीं ढका था।
- मर्केल ने तो जर्मनी में बुर्के को प्रतिबंधित कर रखा है, उनका कहना है कि यह जर्मन संस्कृति नहीं है।
- जर्मन नेता यूरोप में आई मुस्लिम शरणार्थियों की बाढ़ के लिए मानवीय मदद मांगने खाड़ी के देशों का दौरा कर रही हैं।
- हाल के देशों में सीरिया, इराक, लीबिया, अफगानिस्तान आदि से लाखों मुस्लिम शरणार्थी यूरोप पहुंचे हैं। इनमें से कई जर्मनी में हैं। सऊदी अरब से मर्केल यूएई जाएंगी।
Comment Now