शादियों का सीजन शुरू हो गया है, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रही हैं। बिपाशा ने एक्टर करन सिंह ग्रोवर से 30 अप्रैल, 2016 को शादी की थी। 2015 में फिल्म 'अलोन' में साथ करने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। एक साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने के फैसला लिया। बता दें कि एक साल तक डेटिंग के दौरान दोनों कई बार घूमने भी गए। आज आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की शादी की फोटोज दिखाने जा रहे हैं। शादी में बिपाशा ने पहना था लाल लहंगा... बिपाशा बासु और करन सिंह ग्रोवर की शादी बंगाली रीति-रिवाज से हुई थी। बिपाशा ने सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा पहना था। वहीं, करन व्हाइट कलर के धोती-कुर्ते में नजर आए थे। ये बिपाशा की पहली और करन की तीसरी शादी थी। करन ने इससे पहले दिसंबर 2008 में श्रृद्धा निगम से शादी की थी। ये शादी 10 महीने ही चल पाई और दोनों में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से अप्रैल 2012 में शादी की थी। 2014 में जेनिफर ने खुद कहा था कि वे और करन अलग हो गए हैं।
Comment Now