इंदौर। प्रेमी जोड़ा शादी करने के बाद गुरुवार को विजय नगर थाने पहुंचा। शादी से नाखुश लड़की वालों ने आपत्ति जताई। वहां हंगामा भी हुआ। लड़के वालों ने आरोप लगाया कि लड़की के परिजन थाने के अंदर ही उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। धमकी की शिकायत पुलिस से की गई है।
पुलिस के अनुसार उषानगर के मनीष कुमावत का स्कीम 78 में रहने वाली वैष्णवी दुबे से प्रेमप्रसंग चल रहा था। दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। वैष्णवी इंजीनियर है जबकि मनीष एनिमेशन कंपनी में जॉब करता है। प्रेमी जोड़ा शुक्रवार रात बयान देने के लिए विजय नगर थाने पहुंचा।
सूचना पर परिजन भी वहां आ गए। शादी को लेकर नाखुश परिजन ने वहां हंगामा कर दिया। मनीष की रिश्तेदार किरण ने आरोप लगाया कि वैष्णवी के चाचा व परिजन उन्हें थाने के अंदर ही धमकी देकर गए हैं। धमकी से उनकी जान को खतरा है। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई है।
Comment Now