Thursday, 22nd May 2025

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल जारी, नई भर्ती के विज्ञापन रोक

Sat, Apr 29, 2017 6:33 PM

भोपाल। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को चौथे दिन भी जारी है। 40 कर्मचारी भोपाल में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उधर शुक्रवार को एक कर्मचारी ने खुद को जलाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के बाद मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस को संचालित करने वाली कंपनी ने ड्राइवर और ईएमटी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था, जिस पर रोक लगा दी गई है।

हड़ताल पर बैठे करीब 3 हजार कर्मचारियों में ड्रावइर व इमरजेंसी मैनेजमेंट टेक्नीशियन (ईएमटी) स्टॉफ शामिल है। 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का कहना है कि 8 घंटे की जगह 12 घंटे की ड्यूटी कराई जा रही है। उन्हें 9 हजार से 11 हजार तक वेतन दिया जा रहा है, जबकि दूसरे राज्यों में एंबुलेंस ड्राइवर का वेतन 16 हजार व ईएमटी का 19 हजार है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस का संचालन कर रही जिकित्जा हेल्थ केयर कंपनी ने मांगें नहीं मानी तो हड़ताल जारी रहेगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery