3 बेटे और एक बेटी के पिता थे विनोद खन्ना, की थीं दो शादियां
Sat, Apr 29, 2017 5:58 PM
मुंबई। विनोद खन्ना (70) का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। उन्हें ब्लैडर कैंसर था। उन्होंने सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर आखिरी सांस ली। पिछले ढाई महीने से विनोद का गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में इलाज चल रहा था। अप्रैल की शुरुआत में उनकी एक फोटो भी सामने आई थी, जिसमें वे बेहद कमजोर नजर आ रहे थे। 6 अक्टूबर, 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे विनोद खन्ना ने दो शादियां कीं और वो 3 बेटे और एक बेटी के पिता थे। पहली पत्नी गीतांजलि से अक्षय (44) और राहुल खन्ना (42)। जबकि दूसरी पत्नी कविता से बेटा साक्षी (25) और बेटी श्रद्धा। कॉलेज में मिला था पहला प्यार...
- साधारण परिवार से होने के बाद बॉलीवुड एक्टर बनने और फिर ओशो से प्रभावित होकर अपनी शादीशुदा जिंदगी खत्म करने को लेकर विनोद खन्ना हमेशा ही सुर्खियों में रहे।
- भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद विनोद खन्ना का परिवार मुंबई आ गया था। उनके पिता टेक्सटाइल बिजनेसमैन थे।
- मुंबई और दिल्ली में स्कूली पढ़ाई के बाद कॉलेज के दिनों के दौरान विनोद इंजीनियर बनना चाहते थे। वो साइंस के स्टूडेंट थे। वहीं, उनके पिता चाहते थे कि वो कॉमर्स लें और पढ़ाई के बाद घर के बिजनेस से जुड़ें।
- पिता ने उनका एडमिशन एक कॉमर्स कॉलेज में भी करा दिया था, लेकिन विनोद का पढ़ाई में मन नहीं लगा।
- विनोद के अनुसार, कॉलेज लाइफ में उन्होंने थिएटर में काम करना शुरू किया। वहां उनकी कई गर्लफ्रेंड्स थीं। यहीं उनकी मुलाकात गीतांजलि से हुई। गीतांजलि विनोद की पहली पत्नी थीं। कॉलेज से ही उनकी लव-स्टोरी शुरू हुई थी।
...और पहली पत्नी गीतांजलि ने दे दिया तलाक
- एक समय था जब फैमिली को वक्त देने के लिए विनोद संडे काम नहीं करते थे। ऐसा करने वाले वो शशि कपूर के बाद दूसरे एक्टर थे।
- हालांकि ओशो से प्रभावित होकर उन्होंने अपना पारिवारिक जीवन तबाह कर लिया था।
- 1975 में फिल्मों से संन्यास के बाद विनोद अमेरिका चले गए और वहां 5 साल तक ओशो के माली बनकर रहे।
- 4-5 साल दूर रहने के कारण विनोद का परिवार पूरी तरह टूट गया था। जब वो इंडिया लौटे तो पत्नी उन्हें तलाक देने का फैसला कर चुकी थीं। फैमिली बिखरने के बाद 1987 में विनोद ने फिल्म 'इंसाफ' से फिर बॉलीवुड में एंट्री की।
- गीतांजलि से विनोद के दो बेटे अक्षय और राहुल खन्ना हैं। दोनों बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।
- हिमालय पुत्र (1997) से डेब्यू करने वाले अक्षय खन्ना आ अब लौट चले (1999), दिल चाहता है (2001), हमराज (2002), हंगामा (2002), रेस (2008), आक्रोश (2010), ढिशूम (2016) जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
- राहुल खन्ना अर्थ (1999), दिल कब्बडी (2008), लव आज कल (2009), वेक अप सिड (2009), फायरफ्लाइज (2013) जैसी फिल्मों में नजर आए।
1990 में कविता से की दूसरी शादी...
- दोबारा फिल्मी करियर शुरू करने के बाद विनोद ने 1990 में कविता से शादी की।
- दोनों का एक बेटा साक्षी और एक बेटी श्रद्धा खन्ना है।
- साक्षी के डेब्यू को लेकर अक्सर खबरें आती हैं। वहीं, श्रद्धा खन्ना पेशे से डिजाइनर हैं।
Comment Now