Thursday, 22nd May 2025

रिकॉर्ड तेजी के साथ खुला बाजार, सेसेंक्स 30 हजार तो निफ्टी 9300 के पार

Wed, Apr 26, 2017 7:33 PM

मुंबई। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत रिकॉर्ड तेजी के साथ हुई है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने जहां 30000 के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है वहीं निफ्टी भी 9300 के ऊपर जा चुका है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 141 अंकों की बढ़त के साथ 30086 पर कारोबार कर रहा था वहीं निफ्टी 40 अंकों की बढ़त के साथ 9345 पर कारोबार करता दिखा। बाजार में इस तेजी के पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत संकेत और अनुमान से बेहतर तिमाही नतीजों के बाद दिग्गज कंपनियों के शेयरों में उछाल को माना जा रहा है।

सेंसेक्स तीसरी बार बना 30 हजारी

बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स 30000 के जादुई आकड़े को पार किया। इससे पहले अपने 31 वर्ष के सफर में सेंसेक्स ने 2 बार 30000 के स्तर को पार किया है। इससे पहले मार्च 2015 और 5 अप्रैल 2017 को सेंसेक्स ने 30 हजार के स्तर को पार किया था।

ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत

भारतीय शेयर बाजार की तेजी के पीछे मुख्य वजह ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत हैं। मंगलवार के सत्र में अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। प्रमुख अमेरिकी इंडेक्स नैस्डेक ने मंगलवार को पहली बार 6000 का स्तर छुआ। बीते सत्र में नैस्डेक 41 अंक की बढ़त के साथ 6025 के स्तर पर बंद हुआ। अमेरिकी बाजार मं आई तेजी का असर आज भारत समेत तमाम एशियाई बाजारों में पर देखने को मिला। भारतीय शेयर बाजार में जहां एक ओर रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। वहीं जापान का इंडेक्स निक्केई, चीन के इंडेक्स शंघाई और हैंगसैंग और कोरियाई इंडेक्स कोस्पी सभी अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery