यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 का आज दूसरा दिन है। आज दूसरे दिन 15 सत्र होंगे। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री अपने विचारों को साझा करेंगे। GIS 2023 प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ भावी उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा भी तय करेगी। देश-दुनिया में हो रहे बदलाव, नई तकनीकी और इससे उपजने वाले परिणामों पर विशेषज्ञ आज विभिन्न सत्रों में मंथन करेंगे। वहीं, केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री डबल इंजन सरकार के विजन को साझा करेंगे।
व्यास हाल : नीदरलैंड पार्टनर कंट्री सेशन में मार्टिन वान डेन बर्ग और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे उपस्थित।
दधीचि हाल : जापान पार्टनर कंट्री सेशन में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह रहेंगे। भारद्वाज हाल : यूएई पार्टनर कंट्री सेशन में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान रहेंगे।
वशिष्ठ हाल : अफरमेटिव एक्शन पालिसीज फार इनक्लूसिव ग्रोथ विषय पर आयोजित सत्र में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार मौजूद रहेंगे।
दधीचि हाल : हैंडलूम एंड टेक्सटाइल्स सेशन वीविंग इंडियाज ग्रोथ स्टोरी पर आयोजित सत्र में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान रहेंगे उपस्थित।
भारद्वाज हाल : हेल्थ केयर थ्रू द इन्वेस्टर लेंस पोस्ट कोविड सिनारियो पर आयोजित सत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया रहेंगे।
वशिष्ठ हाल : इटली पार्टनर कंट्री सेशन।
व्यास हाल : आइटी, आइटीज एंड डाटा सेंटर्स इन उत्तर प्रदेश, सर्विंग द वर्ल्ड पर आयोजित संगोष्ठी में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर रहेंगे।
दधीचि हाल : फार्मा एंड बायोटेक्नोलाजी स्ट्रेंथेनिंग द ईको सिस्टम इन उत्तर प्रदेश विषय पर आयोजित सत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री महेंद्र मुजपरा होंगे मुख्य अतिथि।
भारद्वाज हाल : आस्ट्रेलिया पार्टनर कंट्री सेशन में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरल एओ व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहेंगे।
वशिष्ठ हाल : ओडीओपी : इंपावरिंग ट्रेडिशनल इंडस्ट्री विषय पर होगा सत्र का आयोजन।
Comment Now