Morpankhi Plant Vastu Tips: हर आदमी बड़ा और अमीर बनने का सपना देखता है। किस्मत और मेहनत के साथ बुद्धि भी अमीर बनने में अहम भूमिका निभाती है। ऋग्वेद से लेकर पुराणों में वृक्षों की पूजा का उल्लेख है। वहीं वैदिक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी पौधों का जिक्र किया गया है। जिन्हें घर में लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। धन को अपनी ओर आकर्षित करने वाला यह पौधा आमतौर पर घरों में पाया जाता है। इस प्लांट को यदि किसी खास दिशा में लगाया जाए तो ही व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आइए जानते हैं इस पौधे के बारे में।
आर्थिक तंगी से छुटकारा देता है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माँ सरस्वती के बिना देवी लक्ष्मी का आगमन संभव नहीं है। लोग धनवान होंगे अगर उनके पास बुद्धि होगी। यदि उनके पास पैसा होगा तो वे शक्तिशाली भी होंगे। यह पौधा ज्ञान देता है। इस प्लांट का नाम मोरपंखी है। इसे ज्ञान का पौधा भी कहते है।
इस दिशा में लगाएं मोरपंखी पौधा
मोरपंखी पौधे को घर में इसलिए लगाया जाता है ताकि धन का प्रवाह बना रहे। मेहनत और सूझबूझ से काम करने पर ही धन का आगमन होगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोरपंखी का पौधा बहुत स्पेशल है। जहां ये प्लांट लगाए जाते हैं, वहां पैसा सीधे प्रवाहित होता है। अधिकांश जातक इस पौधे की पत्तियों को अपनी किताबों में रखते हैं। मोरपंखी को गमले में लगाकर उत्तर दिशा में लगाएं। इससे आपके अच्छे दिन आने लगेंगे।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
Comment Now