बुरहानपुर शहर के गणपति नाका क्षेत्र के आजाद नगर स्थित एक दरगाह में सत्रह वर्षीय किशोरी का शव पाया गया है। किशोरी के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। हत्यारे ने किशोरी की नाक भी काटी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी राहुल लोढा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तय होगा की किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।
Comment Now