ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महीने कोई न कोई ग्रह अपना राशि परिवर्तन जरूर करता है। जब भी कोई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। कुछ राशियों पर राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ता है, वहीं कुछ राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है। देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति इस महीने 24 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। बृहस्पति के मार्गी होने से 4 राशियां ऐसी हैं जिनका सोया हुआ भाग्य जागने वाला है। गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों के घर खुशियों का आगमन होगा।
ज्योतिष के अनुसार गुरु बृहस्पति इस साल 29 जुलाई को मीन राशि में वक्री हुए थे। अब वे 24 नवंबर को इसी राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। बृहस्पति ग्रह किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रस्थान करने के लिए करीब 1 साल का समय लग जाता है। माना जाता है कि बृहस्पति सभी ग्रहों सबसे ज्यादा फल देने वाले ग्रह माने जाते हैं। बृहस्पति धन, वैभव, शिक्षा, संतान, अध्यात्म, विवाह, मान-सम्मान और भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस गोचर से कई सारे लोगों को लाभ मिलने वाला है।
देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से कर्क, वृश्चिक, कन्या और वृषभ राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। इस गोचर से नौकरी, व्यापार में धन लाभ हो सकता है। कई राशि वालों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पुराने कोर्ट कचहरी के मामलों से निजात मिलेगी। किसी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
बृहस्पति ग्रह को मीन और धनु राशि का स्वामी माना जाता है। इन राशियों पर हमेशा बृहस्पति की कृपा बनी रहती है। जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति अच्छी नहीं होती है, उन्हें इसके लिए विशेष उपाय करने की आवश्यकता होती है। ऐसे लोगों को हर गुरुवार भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही पीली चीजों का दान और गायों को चारा खिलाना चाहिए। माना जाता है कि ये उपाय करने से देव गुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
Comment Now