Saturday, 12th July 2025

Aishwarya Rai Birthday: इन कारणों से चर्चा में रहीं हैं ऐश्वर्या राय, ग्लोबल स्तर पर भारत को किया गौरवान्वित

Tue, Nov 1, 2022 5:05 PM

ऐश्वर्या राय बच्चन को विश्व सुंदरी और टाइमलेस ब्यूटी कहा जाता है। एक्ट्रेस की खूबसूरती के चर्चे सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। लेकिन यह एक्ट्रेस अपने खूबसूरत चेहरे के अलावा मास्टरपीस एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। 'देवदास' में पारो की मासूमियत हो या 'ऐक्शन रिप्ले' में माला का नटखट अंदाज या फिर पोन्नियिन सेल्वन में रानी नंदिनी का किरदार, ऐश्वर्या ने साबित किया है कि वह हर रोल को बखूबी बड़े पर्दे पर निभा सकती हैं। आज इस अदाकारा का 49वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उन पलों के बारे में, जब उन्होंने एक या दो बार नहीं बल्कि कम से कम पांच बार ग्लोबल लेवल पर भारत देश का नाम रोशन किया।

 

मिस वर्ल्ड 1994

ऐश्वर्या राय सबसे पहले लाइमलाइट में तब आईं, जब 1994 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का ब्यूटी पेजेंट टाइटल जीता था। लगभग 86 देशों की सुंदरियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। सबको पीछे छोड़ते हुए ऐश्वर्या ने 21 की उम्र में यह खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने यह प्रतियोगिता अपनी टैलेंट और स्मार्ट आंनस के आधार पर जीता था।

कांस फिल्म फेस्टिवल डेब्यू

वैसे तो कांस फिल्म फेस्टिवल में कई सेलेब्रिटी जाते हैं, लेकिन एक चेहरा जो 2002 में लगातार इसमें दिख रहा है, वह है ऐश्वर्या राय बच्चन का चेहरा। 2002 में एक्ट्रेस ने इस इवेंट में पहली बार शिरकत की थी। यह तब की बात है जब उनक फिल्म देवदास स्क्रीनिंग के लिए कांस गई थी। साथ में को स्टार शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी थे।

ऐश्वर्या राय की हॉलीवुड मूवी

अंग्रेजी फिल्म इंडस्ट्री में ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम नया नहीं है, लेकिन देश के बाहर फिल्मों से उनका नाम पहली बार तब सामने आया जब 'पिंक पैंथर' रिलीज हुई। फिल्म का पहला और दूसरा पार्ट, दोनों की कहानी दर्शकों को पसंद आई थी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery