Thursday, 22nd May 2025

TATA NANO पर सवार होकर ताज होटल पहुंचे रतन टाटा, सादगी के दीवाने हुए लोग, देखें Video

Fri, May 20, 2022 5:09 PM

उद्योगपति रतन टाटा अपने सादगी के लिए मशहूर हैं। उनकी सादगी को लेकर कई उदाहरण हैं। जिसमें ताजा उदाहरण हाल ही वायरल हो रहा वीडियो है। इस वीडियो में रतन टाटा गाड़ी टाटा नैनो ईवी से ताज होटल जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स उद्योगपति की सादगी पर फिदा हो गए हैं और तारीफ कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

 

इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने पोस्ट किया है। वीडियो में रतन टाटा की सादगी देखकर लोग उनपर फिदा हो गए। यूजर्स ने रिएक्शन देते हुए कहा, जब लोग महंगी कार के सपने देखते हैं। तब यह उम्दा शख्स नैनो में घूम रहा है। रतन इस वीडियो में व्हाइट कलर की टाटा नैनो में सवारी करते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ शांतनु नायडू भी दिखाई दे रहे हैं।

टाटा नैनो को लॉन्च करने की वजह

 

पिछले हफ्ते रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। जिसमें वह पीले रंग की टाटा नैनो के साथ दिखाई दे रहे है। पोस्ट देखकर लगता है कि टाटा नैनो को पेश किया जा रहा है। जहां कई फोटोग्राफर कार की फोटो लेने नजर आ रहे हैं। जबकि रतन अन्य लोगों के साथ स्टेज पर गाड़ी के बगल में पोज दे रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, जिस चीज ने मुझे वास्तव में प्रेरित किया। इस तरह के वाहन का उत्पादन करने की इच्छा जगाई। वह लगातार भारतीय परिवारों को स्कूटर पर जाते देख रहा था। जिसमें बच्चे, माता-पिता के बीच में फिसलन भरी सड़कों पर सवारी करते थे। स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर में काम करने का सबसे बड़ा फायदा हो रहा है। इसने मुझे फ्री में होने पर डूडल बनाना सिखाया था। पहले तो हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि दोपहिया वाहनों को कैसे सुरक्षित बनाया जाए। तब डूडल चार पहियों वाला बन गया। जिसमें कोई विंडो नहीं, कोई दरवाजा नहीं, बस एक बग्गी बनी। मैंने आखिरकार फैसला किया कि यह एक कार होनी चाहिए। नैनो हमारे सभी लोगों के लिए थी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery