Sunday, 13th July 2025

3 दिन बाद आएगा साल का पहला तूफान:बंगाल-ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी; 90 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Sat, May 7, 2022 6:25 PM

साल 2022 का पहला चक्रवाती तूफान असानी 10 मई को भारत के तटवर्ती इलाकों से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने बंगाल और ओडिशा के चार जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि साइक्लोन के समय हवा की रफ्तार 90 KMPH तक रह सकती है।

 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि शनिवार शाम को अंडमान सागर से साइक्लोन असानी बंगाल की खाड़ी में मूव करेगा। इसके बाद, 8 से बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कई जिलों में बारिश होगी। उन्होंने अनुमान जताया कि साइक्लोन ओडिशा या आंध्र के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की स्पीड 75 से लेकर 90 KMPH तक रह सकती है।

ग्रीन कलर में दिख रहा हिस्सा साइक्लोन असानी का रास्ता है। सोर्स- IMD
ग्रीन कलर में दिख रहा हिस्सा साइक्लोन असानी का रास्ता है। सोर्स- IMD

हाई अलर्ट पर ओडिशा, मछुआरों के लिए चेतावनी
ओडिशा स्पेशल रिलीफ कमिश्नर पीके जेना ने बताया कि शनिवार को हम NDRF और ODRAF की टीमों को फील्ड पर उतरने का निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि इंडियन कोस्ट गार्ड के सुझाव के बाद हमने मछुआरों से समुंद्र में नहीं जाने के लिए कहा है। राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है।

ओडिशा सरकार ने सभी मछुआरों को समुंद्र से वापस सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा है।
ओडिशा सरकार ने सभी मछुआरों को समुंद्र से वापस सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा है।

इन राज्यों पर होगा साइक्लोन असानी का असर
चक्रवाती तूफान असानी का असर ओडिशा के अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, झारखंड, उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। IMD ने ओडिशा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

5 महीने बाद आ रहा है साइक्लोन
भारत में इससे पहले दिसंबर 2021 में साइक्लोन जावद आया था। वहीं सितंबर 2021 में साइक्लोन गुलाब ने दस्तक दी थी, जबकि मई 2021 में साइक्लोन यास ने बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों में कहर बरपाया था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery