Thursday, 22nd May 2025

अमेरिका के 3 राज्यों में टॉरनेडो से कोहराम:275 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, टेक्सास में हजारों घरों की बिजली गुल

Sat, May 7, 2022 6:24 PM

अमेरिका को एक और टॉरनेडो ने झकझोर दिया है। वहां दक्षिण मध्य क्षेत्र टेक्सास और ओकलाहोमा में बवंडर आया। ओकलाहोमा के सोमिनोल में तो टॉरनेडो की रफ्तार 217 किमी प्रति घंटे मापी गई। दूसरी तरफ टेक्सास के रस्क काउंटी में आए टॉरनेडो की रफ्तार 275 किमी प्रति घंटे मापी गई। उसकी चपेट में आकर कई शेड और इमारतों को नुकसान पहुंचा। वॉशिंगटन काउंटी में बाढ़ में फंसे 30 लोगों को बचाया गया।

कंसास में आया था टॉरनेडो
चार दिन पहले ही कंसास में बवंडर आया था। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए, जिसमें जद में आए कई मकान उड़ते तक दिखाई दिए थे। उस वीडियो को अमेरिकी मौसम वैज्ञानिक रीड टिम्मर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery