महंगाई के मोर्चे पर जूझ रही आम जनता को एक और झटका लगा है। शनिवार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 KG) का दाम 50 रुपए बढ़ा दिया गया है। अब देश के अधिकांश हिस्से में 14.2 kg LPG cylinder की कीमत 999.50 रुपए हो गई है। बढ़ी हुई कीमत आज से ही लागू हो गई है। टैक्स के आधार पर दिल्ली समेत कई राज्यों में कीमत 1000 रुपए पार हो गई है। इससे पहले महीने की पहली तारीख को रसोई गैस कीमतों की समीक्षा करते हुए तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। तब 19 KG कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 102 रुपए बढ़ा दी गई थी। इस सिलेडंर के लिए अब 2355.50 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। 1 मई की समीक्षा में घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए थे, जिससे आमजन ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब झटका मिल गया।
सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग पहले से ही परेशान हैं। एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से भारत में आम आदमी की परेशानी और बढ़ेगी।
Comment Now