Thursday, 28th August 2025

गुलरजीरी बर्फानी झरने में डूबा छात्र:इंदौर से दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था, खेलते-खेलते 4 कुंड में गिरे; तीन को बचाया, एक का 19 घंटे बाद शव मिला

Tue, Oct 5, 2021 2:05 AM

गुलरजीरी के बर्फानी झरने में डूबे युवक की तलाश में रविवार सुबह से ही रेक्स्यू ऑपरेशन चलाया गया। 19 घंटे बाद उसका शव मिला। शनिवार काे इंदौर से 50 युवाओं का एक ग्रुप घूमने के लिए बफार्नी झरने पर पहुंचा था। झरने में सभी दोस्त मस्ती कर रहे थे कि अचानक चार दोस्त झरने के पास ही कुंड में खेलते-खेलते गिर गए। साथियों ने ग्रामीणों की मदद से तीन दोस्तों को तो बचा लिया, लेकिन एक दोस्त मिल नहीं पाया। उसकी तलाश में देर शाम तक रेस्क्यू चलाया गया, लेकिन पता नहीं चला था।

वैदिक यहां ट्रैकिंग दल के साथ आया था
वैदिक यहां ट्रैकिंग दल के साथ आया था

नालछा विकासखंड स्थित गुलरजीरी के बर्फानी झरने में पिकनिक मनाने आए 50 युवाओं के ग्रुप के 18 वर्षीय वैदिक पुत्र प्रमोद तिवारी निवासी पाटनीपुरा दोस्तों के साथ खेलते खेलते झरने के नीचे बने बड़ाकुंड में जा गिरा। तैरना ना आने के कारण कुंड में नीचे चला गया। उसके अन्य तीन मित्र भी कुंड में में गिर गए थे। उन्हें जैसे-तैसे साथियों और ग्रामीणों ने बचाया पर वैदिक लापता हो गया था।

देर शाम तक रेस्क्यू चला पर वैदिक का पता नहीं चला।
देर शाम तक रेस्क्यू चला पर वैदिक का पता नहीं चला।

जानकारी मिलने पर नालछा थाना प्रभारी जयदीप सोलंकी दल बल के साथ वहां पहुंचे। वैदिक की तलाश में रेस्क्यू दल भी घटनास्थल पर पहुंचा। रविवार सुबह वैदिक की तलाश शुरू की गई। सुबह 11 बजे उसका शव मिला। पुलिस के मुताबिक लगभग 50 युवाओं का ट्रैकिंग दल नालछा विकासखंड की कुंज रोड पंचायत के मजरे गुलरजीरी से भी अंदर जंगल में बर्फानी वाटर पार्क पिकनिक मनाने आए थे। यह लोग एक बस में वहां पहुंचे थे। उसी समय वैदिक अपने दोस्तों के साथ पानी के अंदर मस्ती कर रहा था।

इसी झरने में खेलते समय कुंड में डूबे।
इसी झरने में खेलते समय कुंड में डूबे।

इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी में जाने लगा। उसके साथ तीन अन्य मित्र पीयूष, हर्ष और जानू भी डूबने की स्थिति में थे, जिन्हें उपस्थित ग्रामीणों और साथियों ने जैसे-तैसे निकाला। उनके शरीर से पानी निकालने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए रवाना किया। तीनों दोस्तों की तो जान बच गई, लेकिन वैदिक का पता नहीं चल पाया था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery