Thursday, 22nd May 2025

मध्य प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर ने कहा : हर घर में रखें लाइसेंसी अस्त्र-शस्त्र और शास्त्र

Wed, Sep 8, 2021 4:04 AM

मध्य प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में बढ़ रहे खतरों से निपटने के लिए हर घर में लाइसेंसी अस्त्र-शस्त्र और शास्त्र रखे जाएं। घरों में महापुस्र्षों के चित्र भी लगाए जाएं। देश को सही इतिहास से वंचित रखा गया है। अब समय आ गया है कि देश को सही इतिहास बताया और पढ़ाया जाए।

ठाकुर मंगलवार को भोपाल में भोजपुर क्लब में राजपूत महापंचायत की महिला विंग द्वारा आयोजित नारी शक्ति कार्यक्रम में बोल रही थीं। संघ प्रमुख के हमारे पूर्वज एक होने के बयान पर उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक प्रमाणों ने सिद्ध कर दिया कि चार-पांच पीढ़ी पीछे जाने पर यह पता चलता है कि वास्तव में सबके पूर्वज हिंदू ही थे।

एमबीबीएस कोर्स में संघ विचारधारा के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि प्रेरक व्यक्तित्वों को पढ़ाना कहां अनुचित है। भगवाकरण भारतीय संस्कृति की आत्मा है। भगवाकरण त्याग, बलिदान, तपस्या, सात्विकता जैसे शाश्वत मूल्यों की स्थापना है। ठाकुर ने बच्चों को संस्कार देने और परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अध्यात्म की शिक्षा और नियमित पूजा-हवन करने का आव्हान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजपूत महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इतिहासविद राघवेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वर्तमान दौर में रक्षा के लिए स्वयं को तैयार रखना होगा। मातृशक्ति के सतीत्व और पवित्रता को खतरा है। ईसाइयत, यहूदी और इस्लाम के खतरों से अपने बच्चों को संस्कारित कर बचा सकते हैं। इस समय तालिबान माताओं-बहनों पर अत्याचार कर रहा है। इस तरह के खतरे से निपटने को तैयार रहना है। राजपूत महापंचायत भोपाल की जिला अध्यक्ष मोनिका ठाकुर ने मांग की कि मातृशक्ति के लिए कटार रखने की शासकीय अनुमति दी जाए।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery