Thursday, 22nd May 2025

जलवायु परिवर्तन का असर:8 देशों में भीषण आग, 1.13 करोड़ एकड़ इलाका खाक, अब तक 38 लोगों की मौत

Fri, Aug 6, 2021 6:30 PM

दुनिया के 8 देश भीषण आग से जूझ रहे हैं। इनमें अमेरिका, रूस, तुर्की, ग्रीस, ब्राजील, इटली, स्पेन और जापान शामिल हैं। यह आग जून के आखिरी हफ्ते में शुरू हई थी, जो अब तक 1.13 करोड़ एकड़ इलाका खाक कर चुकी है। इसकी चपेट में आकर अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब एक हजार घर जलकर राख हो गए हैं, जबकि 1.10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है।

इन देशों में आग को बुझाने में 38 हजार फायरफाइटर्स और करीब 650 हेलीकॉप्टर लगे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अमेरिका, रूस और ब्राजील में लगी आग जलवायु परिवर्तन का नतीजा है। जबकि ग्रीस और तुर्की में आग कैसे फैली, इसकी जांच चल रही है।

वहीं, यह आग सबसे ज्यादा रूस में 1.03 करोड़ एकड़ और अमेरिका में 6 लाख एकड़ इलाका राख कर चुकी है। इसके अलावा, ग्रीस 40 साल की सबसे भीषण आग का सामना कर रहा है। वहां 81 जगहों पर आग लगी है। तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। तुर्की में 156 जगहों पर आग लगी है। गुरुवार को यह विद्युत संयंत्र तक पहुंच गई है।

तुर्की में 156 जगहों पर आग लगी है। गुरुवार को यह विद्युत संयंत्र तक पहुंच गई है।
तुर्की में 156 जगहों पर आग लगी है। गुरुवार को यह विद्युत संयंत्र तक पहुंच गई है।

रूस में 1.30 लाख साल की रिकॉर्ड गर्मी: रिसर्च
13 अमेरिकी राज्यों में 97 जगहों पर बड़ी आग लगी है। इसे बुझाने में 25 हजार फायरफाइटर्स और 450 हेलीकॉप्टर तैनात हैं। एक हेलीकॉप्टर का एक घंटे का खर्च 6 लाख रुपए आ रहा है।{साइबेरिया और याकुटिया में लगी आग से रूस 1.30 लाख साल की रिकॉर्ड गर्मी का सामना कर रहा है। अगस्त में यहां का औसत तापमान 12 डिग्री रहता है, जो 47 डिग्री पहुंच गया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery