Sunday, 13th July 2025

संसद का मानसून सेशन:तीसरे हफ्ते के आखिरी दिन भी जासूसी कांड पर पार्लियामेंट में हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

Fri, Aug 6, 2021 6:28 PM

संसद के मानसून सेशन के तीसरे हफ्ते का आज आखिरी दिन है। पहले और दूसरे सप्ताह की तरह यह हफ्ता भी अब तक हंगामेदार रहा है। विपक्ष पेगासस जासूसी कांड और नए कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है। विपक्षी नेताओं की मांग कि सदन में इन मुद्दों पर चर्चा की जाए। वहीं, केंद्र का कहना है कि वो हर मसले पर बहस के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष का शोर-शराबा बंद नहीं हो रहा।

संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई। लोकसभा में विपक्षी नेता पेगासस प्रोजेक्ट मामले पर नारेबाजी करने लगे। वहीं, राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे को लेकर सदन के वेल में चले आए और 'डिस्क्लोज पेगासस' के नारे लगाए। हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

संसद ने रवि कुमार दहिया को बधाई दी
ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि कुमार दहिया को संसद ने शुभकामनाएं दीं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनके भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। वहीं, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सदन और खुद की ओर दहिया को बधाई दी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दूसरे विपक्षी नेताओं ने आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुलाकात की। इस दौरान पार्लियामेंट के कामकाज को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दूसरे विपक्षी नेताओं ने आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुलाकात की। इस दौरान पार्लियामेंट के कामकाज को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।
केरल के वामपंथी और कांग्रेस सांसदों ने संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। ये लोग लक्षद्वीप के मुख्य प्रशासक को हटाने की मांग कर रहे हैं।
केरल के वामपंथी और कांग्रेस सांसदों ने संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। ये लोग लक्षद्वीप के मुख्य प्रशासक को हटाने की मांग कर रहे हैं।

संसद से जंतर-मंतर तक मार्च करेंगे विपक्षी नेता
किसानों का समर्थन करने के लिए विपक्ष के नेता आज संसद से जंतर-मंतर तक मार्च करेंगे। ये लोग दोपहर 12:30 बजे यहां से निकलेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इनके साथ होंगे। तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का अब तक साफ नहीं हो पाया है कि वो भी इसमें शामिल होंगे या नहीं।

पेगासस और कृषि कानून पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पेगासस और कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने नए कृषि कानून के मामले पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव भेजा। इसका मतलब है कि वो सदन के सारे कामकाज रोककर इस मसले पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

गुरुवार को अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक, 2021 संसद में पास हुआ
गुरुवार को अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक, 2021 को संसद की मंजूरी मिली। इसमें देश की सुरक्षा, जन-जीवन और सम्पत्ति को सुरक्षित रखने के लिए अनिवार्य रक्षा सेवाएं बनाए रखने का प्रावधान है। विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में इस बिल को ध्वनिमत से मंजूरी दी गई। लोकसभा में यह 3 अगस्त को ही पारित हो गया था।

नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के दो सांसदों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया
संसद भवन में गेट नंबर 4 के बाहर नेशनल कॉन्फ्रेंस के दो सांसदों ने आर्टिकल 370 के मसले पर हाथ पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। हसनैन मसूदी और मोहम्मद अकबर लोन ने कहा कि जो भी वहां पर हुआ, वह हमें दिए गए वादे के खिलाफ था। जो छीना गया वो वापस हो। वहां पर पहले वाले हालात लाए जाएं तभी वहां पर शांति लाई जा सकती है।

बीते दो हफ्ते में संसद में 18 घंटे ही हुआ कामकाज
संसद का मानसून सेशन 19 जुलाई से शुरू हुआ। पहला और दूसरा हफ्ता मिलाकर दोनों सदनों में 18 घंटे ही कामकाज हो सका, जो कि 107 घंटे होना चाहिए था। लोकसभा में 7 घंटे और राज्यसभा में 11 घंटे कामकाज हुआ। कामकाज न होने से टैक्सपेयर्स का 133 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery