Friday, 23rd May 2025

Bhopal News : महंगाई को लेकर कांग्रेस और आप ने प्रदर्शन करके सरकार को घेरा

Sat, Jul 31, 2021 2:11 PM

भोपाल  पेट्रोल-डीजल के निरंतर बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस मुखर हो गई है। लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। रोशनपुरा पर महिला कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ जाकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रही हैं। महंगाई से आम जनता त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे सब्जियां, फल,खाद्य सामग्रियों महंगी हो गई हैं। महीने के 10 से 15 हजार रुपये कमाने वाला परिवार का मुखिया के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार महंगाई नहीं रोक पा रही है। राज्य शासन पेट्रोल-डीजल पर लगे वैट टैक्स को हटाकर जीएसटी के दायरे में नहीं ला रही है। इससे महंगाई की मार लोग झेल रहे हैं। इधर आम आदमी पार्टी,आप ने भी महंगाई का विरोध करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को आप के बढ़ती महंगाई के विरोध में स्टेट बैंक चौराहे पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रीना सक्सेना ने बताया कि महंगाई की मार बहुत हो चुकी है,केंद्र व राज्य सरकारें हाथ पर हाथ रखें बैठी हैं। इसी का विरोध जताने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आप के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष बीएस राजपूत,भोपाल जोन प्रभारी नरेश ठाकुर,प्रदेश प्रवक्ता श्याम वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery