Thursday, 22nd May 2025

Today in Indore: इंदौर शहर के खास कार्यक्रम, पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान

Fri, Jul 23, 2021 3:46 PM

इंदौर शहर में लाकडाउन खत्म होने के बाद अब कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन शुरू हो गए है। इस खबर में 23 जुलाई को दिनभर शहर में होने वाले धार्मिक-सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक सहित विभिन्न संगठनों के कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इससे आप दिनभर की कार्ययोजना बना सकते हैं। मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालन पालनकर स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखे।

-सद्गुरु गजानन महाराज सेवाश्रम पालीवाल नगर में गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस अवसर पर कांकड़ आरती और प्रभातफेरी निकलेगी। इसके बाद सुबह नौ बजे पाद्य पूजा, सुक्ताभिषेक और महानिवैध अर्पण किया जाएगा। दोपहर 12 बजे महाआरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम छह बजे श्रीजी की पालकी मंदिर परिसर से निकलेगी। उसके बाद महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा।

-अण्णा महाराज संस्थान पलसीकर कॉलोनी में दोपहर 12.30 बजे आरती होगी। इसके बाद पाद पूजन होगा। पूजन के बाद अण्णा महाराज द्वारा शिष्यों को संबोधित किया जाएगा। कोविड प्रोटोकाल के चलते भक्तों का प्रवेश आश्रम में प्रतिबंधित रहेगा। भक्त कार्यक्रम को इंटरनेट मीडिया पर देख सकेंगे।

-सूर्योदय आश्रम सुखलिया में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सुबह 8.30 बजे से 11 बजे तक कार्यक्रम होंगे। इसमें गुरुगादी और पाद पूजन होगा। इसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

-स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट के तत्वावधान में एरोड्रम रोड स्थित महावीर बाग में उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषि महाराज के सानिध्य में चातुर्मास की शुरुआत होगी। इस मौके तीर्थेश ऋषि, महासती आदर्शज्योति महाराज सहित अन्य संतों के सुबह नौ बजे से प्रवचन होंगे। चातुर्मास के दौरान इस बार प्रवचनों के साथ धर्म एवं संस्कार आधारित प्रशिक्षणों पर जोर दिया जाएगा। चातुर्मास अवधि में कुल 14 प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन होगा।

-नेताजी सुभाष मंच व अ.भा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आजाद-माथुर अलंकरण समारोह सुबह 10 बजे कुंती माथुर सभागृह स्कीम नंबर-54 में आयोजित किया जाएगा। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े पांच सेवाभावियों का सम्मान किया जाएगा।

-सिध्दचक्र महामंडल विधान पूजन सर्वोदय महातीर्थ मलयगिरी एयरपोर्ट रोड पर जाप अनुष्ठान पं. नितिन जैन के सानिध्य में होगा। विधान का आयोजन 25 जुलाई तक होगा।

-भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर बजरंग नगर में सिध्द चक्र महामंडल विधान पूजन होगा। विधान पूजन पं. ऋषभ कुमार के निर्देशन में होगा। इस अवसर पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery