Thursday, 22nd May 2025

राशि परिवर्तन:सूर्य का मीन राशि में प्रवेश, शुरू हुआ खरमास; सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 14 अप्रैल तक का समय

Mon, Mar 15, 2021 4:32 PM

  • मेष राशि के लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और वृष राशि के लोगों की आय बढ़ सकती है
 

रविवार, 14 मार्च की रात सूर्य ने राशि बदल ली है। सूर्य ने कुंभ से मीन राशि में प्रवेश किया है। इस कारण खरमास शुरू हो गया। अब सूर्य 14 अप्रैल तक मीन राशि में ही रहेगा। खरमास में पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व है। इस माह में सूर्य के साथ ही देवगुरु बृहस्पति के लिए विशेष पूजन कर्म करना चाहिए। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार खरमास में सूर्य ग्रह देवगुरु बृहस्पति की सेवा में रहते हैं।

14 अप्रैल तक रोज सुबह सूर्योदय से पहले बिस्तर छोड़ दें और स्नान के बाद सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य अर्पित करें। सूर्य के मंत्रों का जाप करें। सूर्य मंत्र ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ खगाय नम: आदि। गुरु ग्रह के लिए हर गुरुवार शिवलिंग पर बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और पीले फूल चढ़ाएं। पं. शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों पर सूर्य का कैसा असर रह सकता है...

मेष - सूर्य के कारण खर्चों में बढ़ोतरी होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। सूर्य द्वादश हो गया है। इस वजह से आंखों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

वृष - इन लोगों के लिए सूर्य एकादश है। आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन के साथ ही धन लाभ भी हो सकता है।

मिथुन - इस राशि के लिए सूर्य दशम हो गया है। घर-परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। परिवार की मदद से किसी काम में सफलता और लाभ मिल सकता है।

कर्क - सूर्य नवम हो गया है। इस कारण कर्क राशि के लिए ये समय शुभ रहेगा। भाग्या का साथ मिलेगा। मान-सम्मान और सफलता मिल सकती है।

सिंह - इन लोगों के लिए सूर्य अष्टम हो गया है, जो कि 14 अप्रैल तक इसी स्थिति में रहेगा। इस वजह से अनजाना डर सता सकता है। तनाव बढ़ सकता है। मेहनत ज्यादा करेंगे तो ही कुछ लाभ मिल सकता है।

कन्या - सूर्य के सप्तम होने से जीवन साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम बनाए रखें और सोच-समझकर का बात करें। धैर्य न छोड़ें। सावधान रहें।

तुला - सूर्य षष्ठम होने से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शत्रुओं हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। धैर्य रखें।

वृश्चिक - सूर्य पंचम हो गया है, इस कारण संतान से सुख मिलेगा। नौकरी और कार्य स्थल पर लाभ मिलने के योग हैं। मान-सम्मान मिलेगा।

धनु - इनके लिए सूर्य चतुर्थ होने के कारण लाभदायक स्थितियां बन सकती हैं। धन मिलने के योग हैं। घर-परिवार और समाज में सुखद वातावरण रहेगा।

मकर - सूर्य तृतीय हो गया है। इस कारण किसी मनपसंद की जगह पर घूमने जा सकते हैं। भाइयों से और मित्रों से सहयोग मिलेगा। धन लाभ भी हो सकता है।

कुंभ - द्वितीय सूर्य लाभ दिलाने वाला रहेगा। जोश में कोई काम न करें। धैर्य बनाए रखें। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

मीन - सूर्य अब इसी राशि में 14 अप्रैल तक रहने वाला है। आपके वर्चस्व में बढ़ोतरी हो सकती है। लाभ मिल सकता है। बाधाएं दूर होने के योग हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery