Friday, 23rd May 2025

DSP के बेटे पर हमले का मामला:136 सीसीटीवी की जांच के बाद आरोपियों की पहचान, दो लोग हिरासत में; पिता की हत्या में गवाही नहीं देने किया गया था हमला

Wed, Feb 17, 2021 4:59 PM

DSP गोरेलाल अहिरवार के घर पेट्रोल बम से किया गया हमला हत्या के मामले में गवाही नहीं देने के लिए किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि DSP की हत्या में बेटे और बहू मुख्य गवाह हैं। आरोपी चाहते हैं कि दोनों गवाही नहीं दें। पुलिस ने क्षेत्र के 136 सीसीटीवी की जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर ली है। साथ ही, दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है, गोरेलाल अहिरवार भोपाल में CID शाखा में बतौर DSP पदस्थ थे। शनिवार तड़के दो आरोपियों ने संगम गार्डन कॉलोनी में स्थित उनका मकान है। यहां DSP का बेटा संतोष चौधरी (42) जनरल फिजिशियन हैं। वे यहां पत्नी रेखा के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया, शनिवार सुबह करीब 3 बजे किसी ने पेट्रोल छिड़ककर घर के पोर्च में खड़ी बाइक को आग लगा दी थी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। अगले दिन रविवार सुबह दोबारा घर पहुंचे और कार में तोड़फोड़ की। टीटी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दो साल पहले DSP गोरेलाल अहिरवार की हत्या कर दी गई थी। मामले में संतोष चौधरी और उनकी पत्नी रेखा मुख्य गवाह हैं। हाल में इसी मामले में कोर्ट में पेशी होनी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चाहते हैं कि दोनों गवाह नहीं दें। दहशत फैलाने के लिए हमला किया गया था। मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 50 ठिकानों पर रेड भी मारी। पता चला है कि आरोपियों को पनाह देने वाले दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों की भी जल्दी गिरफ्तारी हो सकती है। आरोपियों ने सागर में भी पेट्रोल बम फेंके थे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery