Thursday, 22nd May 2025

12 घंटे पश्चिम बंगाल बंद:लेफ्ट और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बंगाल के कई जिलों में प्रदर्शन, रेलवे ट्रैक और सड़क ब्लॉक किया

Fri, Feb 12, 2021 6:18 PM

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म हो गया है। आज लेफ्ट और कांग्रेस ने बंगाल में 12 घंटे बंद का आह्वान किया है। इसकी शुरूआत भी हो चुकी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जिलों में सड़क और रेलवे ट्रैक ब्लॉक करके प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गुरुवार को बंगाल की पुलिस ने छात्रों पर उस वक्त लाठीचार्ज किया जब वे रोजगार की मांग को लेकर मार्च निकाल रहे थे। इसी के विरोध में आज लेफ्ट और कांग्रेस ने 12 घंटे बंदी का आह्वान किया है। लेफ्ट फ्रंट के चेयरमैन बिमन बोस ने बताया कि यह बंद सुबह छह बजे से शुरू होकर शाम को छह बजे तक रहेगा।

कहां-कहां हो रहा प्रदर्शन?

  • उत्तर 24 परगना में कांचरापाड़ा रेलवे स्टेशन पर लेफ्ट के कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर दिया है।
  • CPI (M) के सदस्यों ने श्यामनगर में घोष पारा रोड को ब्लॉक कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
  • कोलकाता में कार्यकर्ताओं ने सुकांता ब्रिज के पास सड़क जाम कर दी है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है।

रोजगार के लिए निकाला था मार्च

लेफ्ट और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कोलकाता के नबन्ना में रोजगार की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मार्च निकाला था। इस दौरान आरोप है कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की बात भी सामने आई। लेफ्ट कार्यकर्ताओं का कहना है कि 12 घंटे का ये बंद पुलिस अत्याचार के खिलाफ है।

सरकार ने जारी किया नोटिस
पश्चिम बंगाल सरकार ने इस बंद का विरोध किया है। एक नोटिस जारी कर सभी सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया है। कर्मचारियों से कहा गया है कि आज के दिन किसी तरह की आकस्मिक छुट्टी नहीं दी जाएगी और ट्रैफिक जाम का बहाना नहीं चलेगा। अगर कोई अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery