Thursday, 22nd May 2025

छत्तीसगढ़ में मौसम:रात में सर्दी लेकिन दोपहर में गर्मी, मौसम विभाग का अनुमान - धीरे-धीरे कम होगी ठंड

Sat, Feb 6, 2021 6:17 PM

राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्से में रात की ठंड में मामूली कमी आई है, लेकिन दिन का तापमान लगातार सामान्य से ऊपर चल रहा है। मध्यप्रदेश में सक्रिय चक्रवात के असर से सरगुजा-बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्के बादल नजर आए, लेकिन कहीं बूंदाबांदी नहीं हुई। बादलों से शनिवार को एकाध जगह बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रात की ठंड में कमी धीरे-धीरे आएगी।

मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई थी। लेकिन हवा की दिशा बदलने की वजह से ज्यादा नमी नहीं आई, इसलिए बूंदाबांदी भी नहीं हुई।

प्रदेश के शहरों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
रायपुर 31.2 13.6
बिलासपुर 31.4 13.0
जगदलपुर 29.3 8.0
दुर्ग 32.2 11.8
राजनांदगांव 31.2 13.3

अधिकांश जगह आसमान साफ रहा और धूप खिली। राजधानी में सुबह से तेज धूप थी, जिससे दोपहर का तापमान फिर 31 डिग्री के पार हो गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। दोपहर में धूप की वजह से प्रदेश में सभी जगह अधिकतम तापमान कुछ बढ़ा हुआ ही है।
रात में ठंड सामान्य से अधिक
रात में ठंड अब भी सामान्य से ज्यादा है। राजधानी में ही रात का तापमान 13.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से कम है। जगदलपुर में लगातार तीसरे दिन भी शीतलहर चली। वहां जोरदार ठंड पड़ रही है और तापमान 8 डिग्री से नीचे चला गया है। रायपुर के मुकाबले बिलासपुर की रात कुछ ठंडी रही। वहां पारा 13 डिग्री से नीचे गया। लालपुर मौसम केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि विदर्भ में 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक द्रोणिका बनी है। इसके असर से सरगुजा संभाग में शनिवार को बादल आ सकते हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery